नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव दूसरी बार जीता

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। देउबा को 4,623 में से 2,733 वोट मिले। इलेक्टोरल बॉडी ने अभी तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पीएम देउबा को पार्टी अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।

देउबा ने डॉ. शेखर कोइराला को हराया, जबकि बाकि उम्मीदवारों ने चुनाव के दूसरे चरण में हार मान ली थी। 14वें आम सम्मेलन के तहत सोमवार को हुए चुनाव में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, डॉ शेखर कोइराला, प्रकाश मान सिंह, बिमलेंद्र निधि और कल्याण गुरुंग उम्मीदवार थे।

पहले दौर में देउबा को 2258 वोट मिले थे। इसी तरह डॉ कोइराला को 1702 वोट, निधि को 249 वोट, सिंह को 371 वोट और गुरुंग को 22 वोट मिले। पहले दौर के मतदान में किसी को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिले। इसके बाद दूसरे दौर का मतदान दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुआ। दूसरे दौर के लिए मतदान जारी है क्योंकि किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी वोट नहीं मिले।

नेपाल में 4 बार प्रधानमंत्री रह चुके देउबा को भारत समर्थक माना जाता है। 2017 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वे दिल्ली आकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे। देउबा भारत के साथ आर्थिक रिश्तों से लेकर मधेशियों के मामले में नरम रवैया दिखाते रहे हैं।

नेपाल में पिछले साल दिसंबर से सियासी संकट बना हुआ है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में कलह की वजह से सरकार नहीं चल पाई थी। प्रधानमंत्री ओली की सलाह पर राष्ट्रपति ने 20 दिसंबर को संसद भंग करके 30 अप्रैल और 10 मई को चुनाव कराने का ऐलान किया था, लेकिन फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने संसद को बहाल कर दिया था। इसी साल जुलाई में शेर बहादुर देउबा 5वीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने।

- Advertisement -

Latest news

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal Tartalomjegyzék Bevezetés Mit Jelent a No Deposit Bonus? ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mesterséges intelligencia a szerencsejátékban: Hogyan változtatja meg az AI a magyar online kaszinók világát?

Az AI forradalma a magyar online szerencsejáték világábanA mesterséges intelligencia már nem csak a sci-fi filmek világában létezik – ma már a...

Премии, машины, и отзывы об онлайн казино.

Премии, машины, и отзывы об онлайн казино. Виртуальные казино привлекают игроков множеством поощрений, которые делают геймплей более интересной и выгодной. Например, начальные вознаграждения способны достигать...

Mostbet Casino Online e Casa de Apostas em Portugal.7894

Mostbet – Casino Online e Casa de Apostas em Portugal ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.1081

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here