नेपाल की जेल से छूटेगा ‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज: सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । बिकनी किलर और सर्पेंट जैसे नामों से जाना जाने वाला सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज नेपाल में जेल से रिहा होगा। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने चार्ल्स शोभराज को उम्र के आधार पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। चार्ल्स 2003 से नेपाल की जेल में दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या और फर्जी पासपोर्ट के आरोप में सजा काट रहा है।

शोभराज पर वर्ष 1972 से 1982 के बीच भारत, थाईलैंड, नेपाल, तुर्की और ईरान में हत्या के 20 से ज्यादा आरोप लगे। शोभराज 1976 में भारत में पकड़ा गया। उसे 12 साल की सजा सुनाई गई, लेकिन वह 1986 में तिहाड़ जेल से भाग निकला।

पहचान छिपाने और भेष बदलने में माहिर शोभराज पर्यटकों और युवतियों को निशाना बनाता था। पहले उनसे दोस्ती करता था। फिर ड्रग्स देकर उन्हें सुनसान इलाके में ले जाता और उनकी हत्या कर देता। फिर उनके सामान के साथ उनकी आईडी के जरिए पहचान भी चुरा लेता था।

फ्रांस के पर्यटकों को जहर देने के मामले में उसे भारत में भी सजा हुई थी। तिहाड़ जेल में सजा काटने के दौरान उसने जेल में जन्मदिन की पार्टी दी। इसमें कैदियों के साथ गार्ड भी आए। पार्टी में परोसे गए बिस्किट-फल में नींद की दवा थी। जैसे ही गार्ड और बाकी कैदी सोए वह 4 कैदियों के साथ भाग निकला।

कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के पिता भारतीय और मां वियतनामी थीं। पिता ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था। वियतनाम पर फ्रांस का कब्जा होने के कारण उसे फ्रांस की नागरिकता मिल गई थी। नेपाल की जेल से रिहा होने के बाद 15 दिनों के भीतर उसे फ्रांस प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा। 78 साल का शोभराज दिल का मरीज है। नेपाल में 70 साल से अधिक उम्र के अपराधियों की रिहाई का प्रावधान है।

- Advertisement -

Latest news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.1388

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Daddy Casino

Daddy Casino официального Онлайн Сайт Регистрация, Вход, Игровые Автоматы Зеркало ДэддиContentКакой кивок Бонус Предлагает Дэдди Казино?Дедди Бонусы ото Казино Для бесчисленных ИгроковСлужба Технической помощью...

Real Money New Zealand Online Casino: A Comprehensive Guide

Real Money New Zealand Online Casino: A Comprehensive Guide As the digital landscape continues to evolve, online casinos have become a popular choice for players...

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.746

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

Mostbet onlayn kazino Ozbekistonda jonli kazino imkoniyatlari.640

Mostbet onlayn kazino O‘zbekistonda - jonli kazino imkoniyatlari ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here