राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 60 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी के मुताबिक, इनमें से 34 मौतें काठमांडू घाटी में हुई हैं।
226 घर पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं। लोगों को बचाने के लिए 3000 सैनिकों को काम पर लगाया गया है। जो अब तक हजार लोगों को रेस्क्यू कर चुके हैं। तेज बारिश की वजह से नेपाल में 44 जगहों पर हाइवे ब्लॉक हो चुके हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही बारिश से जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भेज दिया गया है।
नेपाल की तलहटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते नेपाल से सटे बिहार बिहार में गंडक और कोसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा दिया है। लोगों को नदियों से दूर रहने की सलाह दी गयी है।
नेपाल में बारिश के कारण 56 साल बाद कोसी नदी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। शनिवार को नेपाल से भी 5 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंडक बराज में पानी 5 लाख क्सूसेक तक पहुंच जाएगा। गंडक के आसपास जिलों के निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
बगहा, बेतिया, गोपालगंज, छपरा आदि जिलों में बाढ़ की संभावना है। बिहार का शोक कही जाने कोसी नदी तिब्बत से निकलती है जो चीन और नेपाल होते हुए भारत पहुंचती है।