नौकरी का झांसा देकर यूवती से ठगे 2 लाख़, ओर होटल में उसके साथ किया दुष्कर्म

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। बबागसेवनिया इलाके में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने युवती के साथ रेप किया। आरोपी ने 2 लाख रुपए भी ठग लिए। आरोपी उसे परीक्षा दिलाने जबलपुर लेकर गया था। होटल में उसके साथ गलत काम किया। युवती को जब तीन महीने तक नौकरी नहीं मिली, तो पुलिस से शिकायत कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।19 साल की युवती अपनी मां के साथ टिफिन सेंटर का संचालन करती है। उसने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसके घर खाना खाने रायसेन का रहने वाला राजमिस्त्री पुरुषोत्तम शिल्पी आता था। हर रोज आने की वजह से उसकी युवती और उसकी मां से करीबी दोस्ती हो गई। इसी बीच पुरुषोत्तम ने उसे कहा कि आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर की वैकेंसी निकली हैं। उसकी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से पहचान है। वह आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर की नौकरी दिला देगा। झांसे में आई युवती नौकरी के लिए तैयार हो गई। दो लाख लेकर परीक्षा दिलाने जबलपुर ले गया
पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2021 में उन्होंने पुरुषोत्तम को दो लाख रुपए दे दिए। इसके बाद पुरूषोत्तम का एक साथी उसे परीक्षा के लिए फार्म जमा कराने रायसेन ले गया। इसके बाद आरोपी पुरुषोत्तम उसे परीक्षा दिलाने जबलपुर ले गया। जबलपुर में होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया, तो आरोपी कहने लगा कि यह सब साधारण बात है। तुम्हारी जल्द ही नौकरी लग जाएगी। तीन महीने बीत जाने के बाद भी जब पीड़िता को नौकरी नहीं मिली, तो उसने पुरुषोत्तम से रुपए वापस मांगे। आरोपी ने नौकरी के लिए कुछ दिन और रुकने को कहा, लेकिन जब पीड़िता ने रुपए के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, तो आरोपी जान से मारने धमकी देने लगा। इसके बाद युवती उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दी।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1847 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?Spel utan spelpaus sajter har blivit alltmer populära bland svenska spelare som söker större frihet och...

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.80

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

Free Betting & Money

Poultry Road, the brand new innovative crash video game out of Inout Game, also provides another blend of ease and you will adventure. It...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here