राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की हस्तियों ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। ऐसे में नोरा फतेही कैसे पीछे रहती। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में वो फैंस को ईद मुबारक कहती नजर आ रही हैं। नोरा ने अपने करीबी लोगों के साथ ईद मनाया। वहीं वो फैंस को भी मुबारकबाद देना नहीं भूलीं। नोरा ने फैंस के साथ ही करीबियों के साथ ईद मनाने के लिए बेहद खूबसूरत आउटफिट का चुनाव किया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही बेहत प्यारी नजर आईं। पेस्टल कलर के इस शरारा सेट में नोरा का लुक शानदार नजर आया। दिलबर गर्ल नोरा ने इन तस्वीरों को इंस्टग्राम पर साझा की है। जिसमे नेचुरल ग्लॉसी पिंक शेड लिपस्टिक के साथ ही मैट टोन बेस मेकअप शामिल था। वहीं कानों में पर्ल स्टड और ओपन हेयर पूरे लुक को बेहद खास बना रहे हैं। नोरा ने इस शरारा आउटफिट को मैचिंग की मोजरी के साथ कंप्लीट लुक दिया था। नोरा का ये कुर्ता उनकी फिगर फिटिंग के हिसाब से था। जिसमे उनकी कर्वी फिगर आसानी से फ्लांट हो रही थी। वहीं इस स्लिम फिट कुर्ते को नोरा ने मैचिंग के शरारा पैंट और दुपट्टे के साथ मैच किया था। जिस पर ओम्बर शेड और फ्लोरल प्रिंट बने हैं। नोरा का ये कुर्ता समर के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। जब कि नोरा ने इस पेस्टल ग्रीन कलर के कुर्ते के साथ परफेक्ट मेकअप मैच किया था।