राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इस फोटोशूट के लिए नोरा ने मरून कलर की स्लिप ड्रेस पहन रखी है। जिसकी स्ट्रैपी स्लीव और कॉल नेक है। वहीं इस स्लिप ड्रेस में थाई हाई स्लिट भी बनी है। जिसे पहन नोरा सल्ट्री लुक में नजर आ रही हैं। वहीं ये स्लिप ड्रेस सिल्क फैब्रिक की बनी है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं नोरा ने इस लुक की तस्वीरें और भी साझा की है। जिसमे उनका मेकअप काफी आकर्षक है। आई लाइनर और मस्कारा लैडेन आई मेकअप के साथ वेल डिफाइन आईब्रो है। वहीं ड्यूई बेस मेकअप के साथ ब्रांज चिक्स पूरे लुक ग्लैमरस बना रहे है। जिसे नोरा ने पिंक न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। वही बीची वेव हेयर स्टाइल आकर्षक लग रहे हैं। जबकि इस स्लिप ड्रेस के साथ मिनिमम एक्सेसरीज कैरी की गई है नोरा फतेही अपने डांस से फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। वहीं अब लोग उनके लुक्स के भी दीवाने है। जब भी नोरा इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करती हैं तो फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। वहीं नोरा का फैशन सेंस भी काफी शानदार है। फिर वो चाहे कैजुअल आउटिंग पर हो या फिर किसी इवेंट में। हर बार नोरा सबका ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं।