राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। नोरा फतेही अपने डांस के साथ ही बोल्ड और ग्लैमरस कपड़ों की वजह से भी फैंस की चहेती बनी रहती हैं। जब भी टीवी पर प्रमोशन के इरादे से पहुंचती हैं तो उनका जबरदस्त हॉट लुक देखने को मिलता है। नोरा अपनी कर्वी फिगर को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हालांकि इन लुक्स को देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। लेकिन इस बार नोरा ने ग्लैमरस की बजाय बिल्कुल साधारण कपड़ों का चुनाव किया और फैंस की तारीफ बटोरीं। कोरोना से ठीक होने के बाद नोरा काम के सिलसिले में निकली थीं। इस दौरान नोरा ने बिल्कुल सिंपल एंड गॉर्जियस पाउडर ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। नोरा का इतना सिंपल सा लुक भी फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया। वहीं नोरा एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट में नॉन ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल. नोरा की स्टाइलिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोरा की तस्वीरें साझा की हैं।