राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | ईश्वर का सबसे अमूल्य वरदान होती है आंखें इन्हीं की मदद से हम दुनिया के सभी खूबसूरत नजारों का आनंद ले पाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों को स्वस्थ रखने और इनका देखभाल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हमारी ही है, इसमें बरती गई कोई भी लापरवाही कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। लोगों में बढ़ते गैजेट के इस्तेमाल जैसी आदतें आंखों के लिए कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों को कम दिखाई देने, आंखों में दर्द और चश्मा पहनने की जरूरत बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे जीवनशैली की कुछ आदतें आंखों को क्षति पहुंचा सकती हैं, जिनसे सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। आइए इस बारे में आगें की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार का आंखों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए उन चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए जिससे इनको पर्याप्त पोषण मिल सके। आंखों की रोशनी बेहतर बनाए रखने के लिए विटामिन सी, जिंक, ल्यूटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ज़ेक्सैन्थिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। स्क्रीन टाइम के कारण आंखों को नुकसान हो सकता है। स्क्रीन टाइम और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली ने लोगों की नींद को भी प्रभावित किया है, जिससे आंखों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है। आंखों को आराम की कमी के कारण उनमें सूखापन, खुजली, जलन, धुंधलापन और लालिमा होने का खतरा हो सकता है। दीर्घकालिक रूप से यह आंखों की रोशनी को भी प्रभावित कर सकती है।