चुनाव करने के मामले में मध्य प्रदेश की सरकार ने एक बार फिर अदालत में अपना ओबीसी विरोधी चेहरा पेश किया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/अजय शर्मा/शिवपुरी/मध्य प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त कर चुनाव करने के मामले में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने एक बार फिर अदालत में अपना ओबीसी विरोधी चेहरा पेश किया है। शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा एवं प्रवक्ता विजय चौकसे ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश सरकार जोरदार तरीके से न्यायालय में ओबीसी वर्ग का पक्ष रखती तो आरक्षण समाप्त होने की नौबत नहीं आती।
उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के मामले का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण निरस्त किया है। शिवराज सिंह चौहान सरकारउच्चतम न्यायालय में बात सही तरीके से नहीं रख सकी। आरक्षण निरस्त होने के फैसले से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को गहरा धक्का पहुंचा है

भारतीय जनता पार्टी ओर आरएसएस की सोच हमेशा से आरक्षण को समाप्त करने की रही है। अपने षड़यंत्र, गलतियों और अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी चरित्र को छुपाने के लिए बीजेपी कांग्रेस पार्टी पर झूठे इल्जाम लगा रही है। मध्‍यप्रदेश के पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 6 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्‍पष्ट शब्दों में सार्वजनिक कर दिया था संबंधित पक्षकार निजी हैसियत में अदालत में गए थे। पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के असंवैधानिक पक्षों का विरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य निर्वाचन आयोग से यही बात कही है कि चुनाव में संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाए।

शिवराज सरकार का ओबीसी विरोधी रवैया पहली बार सामने नहीं आया है इससे पहले नौकरियों में आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में भी सरकार की ओर से वकील पेश हुए और मामले की सुनवाई अनिश्चि तकाल के लिए टल गई। भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में ऐसी असंवैधानिक गलतियां छोड़ दी थी जिनसे ओबीसी के हित प्रभावित हों। भाजपा सरकार को इस मामले में सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करके तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए ताकि ओबीसी वर्ग के लोगों को पंचायत में उनका हक मिल सकें।

माननीय कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के ओबीसी वर्ग को उसका हक दिलवाने के लिए कृत संकल्पित है। कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और सामाजिक न्याय की लड़ाई को जारी रखेगी और ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने का भाजपा षड़यत्र कभी पूरा नहीं होने देगी

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählen

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählenDie Auswahl sicherer Sportwettenanbieter ohne Ausweisprüfung durch das sogenannte "OASIS"-System ist für viele deutsche Spieler von...

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here