ओकलाहोमा में आए शक्तिशाली चक्रवात से कम से कम चार की मौत, बिजली गुल के बीच 12 काउंटी के लिए आपातकाल घोषित

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! अमेरिका के आयोवा और ओक्लाहोमा राज्यों में पिछले दो दिनों में 35 से ज्यादा टॉरनेडो आए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, तूफान की वजह से अब तक एक नवजात समेत 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।

टॉरनेडो की वजह से अकेले सल्फर शहर में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां ज्यादातर इमारतें नष्ट हो चुकी हैं और अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। आयोवा और ओक्लाहोमा में तूफान से 500 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं।

ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने बताया कि पूरे शहर में तबाही मच गई है। लोगों के व्यापार को नुकसान पहुंचा है। 20 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक शनिवार-रविवार के बीच वहां एक साथ 35 टॉरनेडो रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 70 के पार था।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को ओक्लाहोमा के गवर्नर से बात की और मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रात को शहर में टॉरनेडो की वजह से तेज बारिश भी हुई, जिससे इलाके में बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में आकर कई कारें पलट गईं और इमारतों की छत और दीवारें टूट गईं। इसके बाद लोगों की मदद के लिए इमरजेंसी टीमों को भेजा गया।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अमेरिका की 12 काउंटीज में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। ओक्लाहोमा के मौसम विभाग ने रविवार को 250 टॉरनेडो और 494 गंभीर तूफान की चेतावनी जारी की थी। ओक्लाहोमा में इससे पहले 1974 और 2011 में इतने बड़े पैमाने पर बवंडर आए थे।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot with Exciting Chicken Road-Crossing Action.1790

Chicken Road - Online Casino Slot with Exciting Chicken Road-Crossing Action ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Исследование онлайн игорных заведений: вход и игровые автоматы

Исследование онлайн игорных заведений: вход и игровые автоматы Создание аккаунта в интернет-казино — это начальный этап на пути к волнующему пространству азартных игр. Обычно этап...

Сайты с кейсами CS2 408

Сайты с кейсами CS2 ▶️ ИГРАТЬ ...

Bd222 casino Casino: Human-Centric Design — Made for Players, Not Profits

BD222 Casino: Where Legends Bet & WinWhy BD222 Bet Shatters Every Gaming BenchmarkUnlock the golden age of gambling with BD222 casino, the instant-access destination...

Pin Up 141: Azərbaycanda idman mərcləri və analitika

Pin Up 141 — idman mərclərinə peşəkar baxış Azərbaycanda idman mərc bazarı sürətlə dəyişir və "pin up 141" kimi terminlər oyunçuların diqqətini çəkir. Mərclər, canlı...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here