hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंधर्म
Trending

ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट का फैसला; ब्लड डोनेट करने वालों को अब ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मिलेगी वीआईपी एंट्री

खंडवा। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट और रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग से ओंकारेश्वर में ब्लड डोनेट यूनिट शुरू की जाएगी। इस यूनिट के माध्यम से रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि एक महीने के भीतर यह व्यवस्था शुरू की जाए। काशी विश्वनाथ, तिरुपति बालाजी और शिर्डी में इस तरह की व्यवस्था पहले से जारी है। यहां जो भी ब्लड डोनेट करता है उसे वीआईपी दर्शन के पास मुफ्त में दिए जाते हैं।

कलेक्टर ने कहा- रक्तदाताओं को प्रोत्साहित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए जाएं

रक्तदान से जुड़े समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल को निर्देश दिए कि रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए, उन्हें इसके लिए प्रशस्ति पत्र दिए जाएं।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए आने वाले रक्तदाताओं को फल एवं फलों के ताजा रस के साथ स्मृति चिह्न के रूप में रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाले संदेश लिखे हुए कैरी बैग और चाबी का छल्ला जैसी सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

रक्तदान शिविरों का प्रचार-प्रसार हो

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए शीघ्र ही एक रैली आयोजित की जाए। इसमें इस क्षेत्र में जुड़े सभी समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों के आयोजन से पूर्व उनकी तिथि और स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि रक्तदान के इच्छुक आधिकाधिक लोग शिविर में रक्तदान कर सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 11 =

Back to top button