आनलाइन माध्यम से घर के काम के लिए कामवाली बाई उपलब्ध करवाने के नाम पर डीआइजी की पत्नी के साथ 37 हजार रुपये की ठगी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्र‍त‍िन‍िधि‍, ग्वालियर। आनलाइन माध्यम से घर के काम के लिए कामवाली बाई उपलब्ध करवाने के नाम पर चंबल डीआइजी कुमार सौरभ की पत्नी के साथ 37 हजार रुपये की ठगी की वारदात सामने आई है। इस घटना की एफआईआर कंपू थाने में दर्ज करवाई गई है। थाने में दी शिकायत में बताया है कि डीआइजी कुमार सौरभ और उनकी पत्नी मेघा सिन्हा आफीसर मैस में रुके हुए थे। उन्हें उनके बेटे का ध्यान रखने के लिए एक नौकरानी की आवश्यकता थी। इसके चलते मेघा सिन्हा ने आनलाइन माध्यम से राधा प्लेसमेंट सेल नामक कंपनी से संपर्क किया जो इस प्रकार के कामों के लिए व्यक्ति उपलब्ध करवाती है। कंपनी की तरफ से बात करने वाले अरुण नाम के व्यक्ति ने उन्हें सभी नियम व शर्तें बताई जिसमें नौकरानी की सैलरी सात हजार रुपये तय हुई। चार महीने का एडवांस और कंपनी का कमीशन नौ हजार रुपये भी देना तय हुआ। मेघा सिन्हा ने सभी शर्तें मानते हुए नौकरानी रखने के लिए हामी भर दी। इसके बाद वीरेंद्र नाम का एक व्यक्ति एक महिला को साथ लेकर उनके पास आया, परिचय बताते हुए कहाकि यही महिला आपके घर पर काम करेगी। जब पैसे देने की बात आई तो डीआइजी की पत्नी ने 37 हजार रुपये कैश उस व्यक्ति को दिए। पैसे मिलने के बाद व्यक्ति महिला को दूसरे दिन से काम पर भेजने की बात कहकर चला गया और फिर सभी रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद कोई संपर्क नहीं होने पर मेघा सिन्हा को पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। जिसकी शिकायत फिर उन्होंने थाने में दी।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.5112

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Desata tu suerte experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.

Desata tu suerte: experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.¿Qué es 1win y qué lo hace diferente?La Variedad de Juegos de Casino DisponiblesLos...

Obtain the best Games APK and you will Wager Real cash in the India

Any kind of time step of your own round before the poultry’s dreadful result in flames, you could potentially drive the big reddish button...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here