जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के बीच जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

- Advertisement -
- Advertisement -


राष्ट्र आजकल/ हीरा सिंह उइके / मंडला/ मध्यप्रदेश के मंडला के  विकास खंड मोहगाँव,  में जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के बीच जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा घाटी नव निर्माण समिति की ओर से किया गया।
ग्राम पंचायत चुभावल के भूतपूर्व सरपंच वयोवृद्ध धरम सिंह परते की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम सुअरझर के मुन्ना लाल बरकङे ने बात रखते हुए कहा कि अपात्र मालगुजार चौकसे को खाद्यान्न मिल रहा है परन्तु बहुत से पात्र व्यक्ति को राशन नहीं मिल रहा है। जबकि ग्राम सभा ने राशन कार्ड निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम पंचायत चुभावल सचिव ने कहा कि अगले सप्ताह इस सबंध में कार्यवाही हेतु सबंधित अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत चुभावल के पोषक ग्राम बांझडीह, धमनपानी, सुअरझर और वन ग्राम दलदला के एक भी ग्रामवासियो को आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस सबंध में ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि तकनीकी कारणों से इस पंचायत के लोगों का नाम साईट में अपलोड नहीं हो पाया है।
गांव के लोगों ने विधायक को बताया कि राजस्व भूमि पर विगत चालीस सालों से कब्जा कर खेती कर रहे हैं। उक्त भूमि का अधिकार पत्र दिलाया जाए। जिससे उक्त भूमि के विकास हेतु शासकीय योजना का लाभ मिल सके।
विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने स्वर्गीय राजीव गाँधी जयंती दिवस को स्मरण करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के माध्यम से सत्ता का विकेन्द्रीकरण राजीव गांधी का सपना था। ग्राम सभा एक संवैधानिक संस्था है। इसलिए ग्राम सभा अपने अधिकार और दायित्व को समझकर व्यवस्था का संचालन करें। उपस्थित जन समुदाय से कोरोना टीका लगाने की अपील भी विधायक महोदय ने किया। कार्यक्रम पश्चात विकलांग, असहाय एवं विधवा महिलाओ को खाद्य सामग्री के 26 किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में राधेशाह मरावी, नफ़ीस मलिक, किशोर अग्रवाल, हसीब खान, इमरान खान, मानिक परते, सेवक राम उइके, प्रेम सिंह धुर्व, फग्गन सिंह मरावी, जयपाल सिंह मार्को , वसीम अहमद, गुलाब झारिया, हजारी लाल झारिया, राज कुमार सिन्हा सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, सचिव ,व अन्य ग्रामों के नागरिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शारदा यादव द्वारा किया गया।

- Advertisement -

Latest news

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Puedo Tomar Viagra Si Soy Hipertenso

tadalafilo 5 mg – la dosis diaria que cambió la regla del juegotadalafilo 5 mg resulta la comprimido diaria homologada para la disfunción eréctil...

Online Casino Beste Meinung: Test & Einigung 30+ Deutscher Casinos

Beste Online Casinos 2025 Die Top Ten Online CasinosContentCasino Bonusangebote Für Spieler In DeutschlandWelche Zahlungsmethode Ist Auch Am Besten Für Online Casinos Passen? In...

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, функциональные скидка коды 1хбет во время регистрирования

Промокод можно использовать только всего один раз, после чего, главным образом, дается тридцал дней для прокрутки бонуса. Особые сайтики и запасы изо обзорами размещают...

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики Техничные аспекты веб игорных заведений выполняют ключевую роль в обеспечении непрерывной работы сайта. Современные игорные заведения используют...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here