पढ़ाई से तंग आकर मां के सामने 9वीं मंजिल से कूदा स्टूडेंट, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । राजस्थान के कोटा में पढ़ाई के तनाव में फिर एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार दोपहर उसने अपनी मां के सामने ही नवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जहां गिरा वहां जमीन में गड्ढा हो गया। यह घटना CCTV में कैद हो गई।

स्टूडेंट के नीचे गिरने की आवाज सुनकर बिल्डिंग के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र में राजीव गांधी नगर स्थित रिहायशी बिल्डिंग की है।

छात्र का नाम स्वर्णा था। उम्र 16 साल थी। कोलकाता का रहने वाला था। वह यहां एक-डेढ़ साल से रह रहा था और 11वीं कक्षा के साथ-साथ इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। मां भी उसके साथ ही रहती थी।

मृतक की मां संगीता ने बताया कि उनका बेटा स्वर्णा पढ़ाई को लेकर तनाव में था। उसने कोचिंग में टीचर से बात करने के लिए कहा था। मैंने टीचर को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर मैंने बेटे से कहा कि कोचिंग जाकर ही बात कर लूंगी। इसी दौरान वह नीचे कूद गया।

CCTV में नजर आ रहा है कि स्वर्णा सिर और कोहनी के बाल जमीन पर गिरा। जहां गिरा वहां जमीन में गड्‌ढा हो गया। बिल्डिंग में काम करने वाले धनराज वैष्णव ने बताया कि हम बाहर खड़े थे तभी गार्ड ने बच्चे के गिरने की सूचना दी। मां को बताने पहुंचे तो पता चला कि स्वर्णा ने मां के सामने ही छलांग लगाई है।

सोसाइटी में काम करने वाले गौरव शर्मा ने बताया मैं गार्डन की तरफ से आ रहा था। उसी दौरान बच्चा नीचे गिरा। मैंने उसे उठाया, उसके कान दबाए और ऑटो में लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Latest news

1Win Azerbaycan bukmeker Rsmi Veb Sayt.3126

1Win Azerbaycan bukmeker – Rəsmi Veb Saytı ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea El mundo del juego en línea ha revolucionado la forma en que los entusiastas de...

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами Одним из ключевых факторов, завлекающих пользователей в интернет-казино, становятся премии. Подбор подходящего казино с заманчивыми акциями может существенно увеличить...

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1634

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here