पहाड़ों पर बर्फबारी से मध्य प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, 24 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10° से नीचे चला गया है।

राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 0° पर पहुंच गया है। यहां कार की छतों पर पड़ी ओस की बूंदें जम गईं। सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 1° रिकॉर्ड किया गया।

मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी हर तरफ ओस जमी हुई नजर आ रही है। यहां रात का पारा 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

IMD ने हिमाचल और उत्तराखंड में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। यानी यहां जमीन, हवा से भी ठंडी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में तापमान एक हफ्ते से माइनस में है। सोनमर्ग, गुलमर्ग में मंगलवार रात को भी भारी बर्फबारी हुई।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here