पाकिस्तान के नामी स्कूल का प्रिसिंपल गिरफ्तार:45 महिलाओं संग रेप का आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! पाकिस्तान के कराची शहर में मौजूद एक स्कूल के प्रिंसिपल ने 45 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप किया। सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक- आरोपी प्रिंसिपल के मोबाइल से कई महिलाओं के वीडियो भी रिकवर किए गए हैं। इन्हें स्कूल के CCTV में रिकॉर्ड किया गया था। कुछ कैमरे छिपाकर लगाए गए थे।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर ने टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ से कहा- सभी विक्टिम को रेप के बाद ब्लैकमेल भी किया गया है। हमारी टीम को आरोपी प्रिंसिपल के मोबाइल से इसके सबूत भी मिल चुके हैं। उससे पूछताछ जारी है।

एक महिला टीचर भी आरोपी

• पाकिस्तान के तमाम मीडिया ने इस घटना पर तफ्सील से रिपोर्ट्स पब्लिश की हैं। इनके मुताबिक- पुलिस को कुछ दिन पहले इंटरनेट पर कुछ महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरों की जानकारी मिली थी। इनकी जांच की गई। बाद में इंटेलिजेंस ने पता लगाया कि सभी महिलाएं कराची के गुलशन-ए- हदीद एरिया में मौजूद एक स्कूल में अलग-अलग वक्त पर नौकरी करती रही हैं।

• स्कूल के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता लगा कि यहां के प्रिंसिपल का नाम इरफान गफूर मेमन है। स्कूल में ज्यादातर महिला टीचर हैं, जबकि सिर्फ पांच पुरुष टीचर हैं। स्कूल पर छापा मारा गया। इस दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए। इनमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले।

• इसके बाद प्रिंसिपल का मोबाइल और लैपटॉप की जांच की गई। मोबाइल से 25 वीडियो मिले और ये सभी स्कूल की फीमेल टीचर्स के थे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इंटरनेट पर वीडियो एक महिला टीचर ने अपलोड किए थे और वो इस जुर्म में शामिल है। इस महिला टीचर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

• इस स्कूल में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ते हैं और ये कराची के नामी स्कूलों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- आरोपी ने यह स्कूल बिल्डिंग दिसंबर में एक लाख रुपए महीने पर किराए पर ली थी। इरफान को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

• पुलिस ने जो केस दर्ज किया है, उसमें आरोपी पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकाने जैसी धाराएं दर्ज हैं। एक पुलिस अफसर ने कहा- आरोपी प्रिंसिपल महिला टीचर्स के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। हमने स्कूल के तमाम डीवीआर भी कब्जे में लिए हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक इक्युपमेंट्स को जांच के लिए फोरेंसिक डिपार्टमेंट के पास भेज दिया गया है।

• पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि इस स्कूल के स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए अलग से अरेंजमेंट किए जा रहे हैं। स्कूल सील कर दिया गया है।

- Advertisement -

Latest news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.9439

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...

Erfahrungen mit Auszahlungen im Malina Casino: Ein Blick aus Deutschland

 Das Malina Casino hat sich in der deutschen Online-Glücksspielszene als beliebte Plattform für Casino-Fans etabliert. Besonders bei Spielern, die Wert auf sichere und schnelle...

Användarupplevelse hos casino utan svensk licens kontra svenska casino

Användarupplevelse hos casino utan svensk licens kontra svenska casinoNär det gäller användarupplevelse hos casino utan svensk licens jämfört med svenska casino kan skillnaderna vara...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here