पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस की एयर होस्टेस का नया कारनामा, मोजे में मिले 4000000 रुपये

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक एयरहोस्टेस को लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की तस्करी करते हुए शुक्रवार को पकड़ा गया। एयर होस्टेस ने मोजे में ढेर सारा अमेरिकी डॉलर और सऊदी रियाल​​​​​ छुपाकर रखा था।

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जांच एजेंसी के स्टाफ एयर होस्टेस के मोजे से ये करेंसी निकाल रहे हैं। इसकी कीमत लाखों पाकिस्तानी रुपए बताई जा रही है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को एयर होस्टेस को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर कस्टम्स राजा बिलाल ने बताया कि एयर होस्टेस के पास से 1,40,000 हजार सऊदी रियाल बरामद किए गए हैं। पाकिस्तानी रुपये में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपए है।

डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि शक के आधार पर एयर होस्टेस को प्लेन से उतारा गया। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई थी। एयर होस्टेस के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जांच टीम को सौंप दिया गया है।

एयर होस्टेस के खिलाफ FIR में उसका नाम AQ से दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि एयर होस्टेस लाहौर से जेद्दा जा रही PIA की फ्लाइट नंबर PK 203 में थी। आगे कहा गया है कि कस्टम ऑफिसर्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि एयर होस्टेस विदेशी मुद्रा की तस्करी कर रही है।

एयर होस्टेस पर तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। PIA के प्रवक्ता ने कहा है कि यदि जांच के बाद एयर होस्टेस को दोषी पाया गया तो उसे तत्काल नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं
इससे पहले साल 2024 की शुरुआत में भी ऐसा ही एक मामला आया था। तब कनाडा जाने वाली फ्लाइट में तैनात PIA की एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट को टोरंटो एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था, उसके पास कई पासपोर्ट पाए गए थे।

- Advertisement -

Latest news

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты Онлайн игорные заведения быстро приобретают признание, завлекая миллионы игроков в глобальном масштабе. Одним из главных из ключевых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.4908 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...

Исследование игорного заведения: главный веб-сайт и азартные функции

Исследование игорного заведения: главный веб-сайт и азартные функции Слоты с увеличивающимися джекпотами Столовые игры, включая очко и колесо фортуны Настоящие ведущие для более полного аутентичного ощущения Кроме того,...

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.548

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...

Подробный обзор игорного заведения с возможностью игры без вложений

Подробный обзор игорного заведения с возможностью игры без вложений В современном обществе онлайн-гемблинга гэмблинг-платформы с возможностью демо-режима становятся все более востребованными. Это обусловлено с тем,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here