पाकिस्तान में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, मुर्दाघर में शव रखने के लिए नहीं बची जगह

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बीते 6 दिन में 568 लोगों की मौत हो गई है। BBC न्यूज ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में से 141 लोगों ने मंगलवार (25 जून) को जान गंवाई। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में 24 जून को पारा 41 डिग्री सेल्सियस था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, हवा में ज्यादा नमी की वजह से उमस बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से 40 डिग्री तापमान भी 49 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। पिछले 4 दिन में कराची के सिविल अस्पताल में हीटस्ट्रोक की वजह से 267 लोग भर्ती हुए हैं।

पाकिस्तान के एक NGO ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ने कहा कि कराची में उनके 4 मुर्दाघर चल रहे हैं, लेकिन हालात ये हैं कि मुर्दाघरों में शवों को रखने के लिए जगह नहीं बची है। यहां हर दिन 30-35 शव पहुंच रहे हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक, इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारियों को कराची की सड़कों पर अब तक 30 लोगों के शव मिले हैं।

मरने वालों में ज्यादातर लोग 50 से ज्यादा की उम्र वाले हैं। हीटवेव से बीमार होकर जो लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, उन्हें ज्यादातर उल्टी, डायरिया और तेज बुखार की शिकायत रही है। जिनकी मौत हुई है, उनमें सबसे ज्यादा वे लोग शामिल हैं, जो काम के सिलसिले में पूरे दिन बाहर रहते हैं।

प्रशासन ने लोगों को ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। पिछले महीने कराची का तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। ये इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने कहा है कि पिछले महीने में पूरे एशिया में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है।

पाकिस्तान के मौसम विभाग के अध्यक्ष सरदार सरफराज ने बताया कि कराची में पिछले 2 दिन से जारी हीटवेव से आज कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। शहर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान 40 से गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तान के मोहनजोदाड़ो में पारा 52 डिग्री के पार गया था। यह पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे गर्म दिन था। गर्मी को देखते हुए दुकानें बंद कर दी गई थीं।

वहीं कराची में भीषण गर्मी के बीच 20 घंटे तक बिजली नहीं आ रही थी। इसका विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए थे। इससे पहले पाकिस्तान में साल 2017 में सबसे ज्यादा 54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Мелбет вход: полный обзор букмекерской конторы Melbet.com для России

Букмекерская контора Melbet.com продолжает набирать популярность среди российских игроков благодаря удобному интерфейсу, широкому выбору спортивных событий и выгодным коэффициентам. В этой статье мы подробно...

Vulkan Vegas Casinos Jetzt Registrieren Und Added Bonus Sichern”

Wählen Sie Ein Legales Online-casinoContentWer Liefert Die Spiele, Die Man Unter Vulkan Vegas Spielen Kann?"Kann Guy In Einem Online Casino Wirklich Geld Abbauen? Lizenzierte...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here