पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब महंगाई बढ़ना शुरू, रसोई में फिर लगी महंगाई की आग, गैस सिलेंडर का दाम एक हजार पार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब महंगाई बढ़ना शुरू हो गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा किया है। इससे बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर निकल गया है। बिहार के सुपौल में ये 1048 रुपए का मिल रहा है। दिल्ली की बात करें तो यहां अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा।

1 साल में 130.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में 1 मार्च 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए थी, जो अब 949.50 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 130.50 बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।

पिछले 8 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 949.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 949.50 रुपए है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़ रही महंगाई
पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल और डीजल के रेट चार नवंबर, 2021 के बाद से स्थिर थे। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी छह अक्टूबर, 2021 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था। दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40% तक का उछाल आ गया था। इसी के चलते तेल कंपनियों पर इनके दाम बढ़ाने को लेकर दबाव था।

80 पैसे महंगे हुए पेट्रोल-डीजल
देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गई। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल का रेट 86.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.47 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here