पंजाब-हरियाणा-दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। देश में तेज गर्मी के साथ अब हीटवेव का दौर भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज से 4 दिन तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के जम्मू डिविजन में भी आज लू चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में आने वाले 4-5 दिन तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

इसके अलावा लू की चेतावनी वाले राज्यों में में तापमान भी 44 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा था।

गर्मी की वजह से पंजाब के स्कूलों में मंगलवार से गर्मियों की छुट्‌टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल, जम्मू में स्कूलों का समय जल्दी कर दिया गया है। दिल्ली में भी स्कूलों को तुरंत बंद करने को कहा गया है।

केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत के राज्य केरल और तमिलनाडु मानसून आने से पहले ही बारिश से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।

केरल में बारिश की वजह से भूस्खलन और बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। यहां सोमवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगह पानी पेड़ गिरने की खबर है।

• पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट है।

• तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश होगी।

• गोवा में उमसभरी गर्मी होगी, राजस्थान में गर्म रात की संभावना है।

23 मई: मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान

• बिहार, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान है।

• राजस्थान के पूर्वी इलाकों में रात में तापमान बढ़ेगा। यहां हीटवेव का भी अनुमान है।

• पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Casino non AAMS in Italia recensioni dei giocatori.1205

Casino non AAMS in Italia - recensioni dei giocatori ...

Melbet зеркало 2025: как обойти блокировки и играть без сбоев

Melbet зеркало в 2025: что это и зачем оно нужно Автор: Александр Москвин | Проверяющий: Ксения Голубева Александр и Ксения — признанные эксперты iGaming с более...

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here