पंजाब नेशनल बैंक ने तमाम सेवाओं पर बढ़ाया चार्ज, अब खाते में कम से कम बैलेंस 10 हजार रुपए रखना होगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । देश के दूसरे नंबर के सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने तमाम सेवाओं पर चार्ज बढ़ा दिया है। अब शहरी इलाकों के ग्राहकों को अपने खाते में कम से कम बैलेंस 10 हजार रुपए रखना होगा।

पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इसने कहा है कि तमाम चार्जेस 15 जनवरी से लागू होंगे। इसके मुताबिक तिमाही आधार पर औसत बैलेंस शहरी इलाकों में 10 हजार रुपए का होगा। अब तक यह 5 हजार रुपए होता था। अगर 10 हजार से कम बैलेंस रहा तो 600 रुपए का चार्ज लगेगा। अभी तक यह 300 रुपए हुआ करता था।

बैंक ने बताया कि कम से कम बैलेंस पर ग्रामीण और सेमी अर्बन इलाकों के अकाउंट्स के लिए यह चार्ज 400 रुपए होगा, जो पहले 200 रुपए हुआ करता था। यह सभी चार्ज तिमाही आधार पर लिए जाएंगे। हालांकि बैंक ने ग्रामीण और अर्बन इलाकों के कम से कम बैलेंस की सीमा को एक हजार रुपए ही रखा है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, लॉकर चार्जेस में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें सभी टाइप के लॉकर पर असर होगा। अर्बन और महानगरों में लॉकर के चार्ज को 500 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। छोटे साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में पहले एक हजार रुपए था जो अब 1,250 रुपए होगा। जबकि अर्बन इलाके में यह 1,500 से बढ़कर 2 हजार रुपए हो गया है।

मध्यम साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 2 हजार से बढ़कर 2,500 और अर्बन इलाके में 3 हजार से बढ़कर 3,500 रुपए हो गया है। बड़े लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में ढाई हजार से 3 हजार और अर्बन में 5 हजार से 5,500 रुपए हो गया। एकदम बड़े साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण और अर्बन दोनों के लिए 10 हजार रुपए है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here