पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में बांग्लादेश बॉर्डर के पास मिली सुरंग

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के एक घर में पुलिस को एक सुरंग मिली थी। यह सुरंग बांग्लादेश की बॉर्डर के करीब है। इसे लेकर गवर्नर आनंद बोस ने ममता सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। गवर्नर ने कहा है कि बॉर्डर के पास के घर में सुरंग निकलना देश के लिए खतरा है। ममता बनर्जी सरकार को मजबूत और निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाने की जरूरत है।

दरअसल, 15 जुलाई को पुलिस ने सद्दाम नाम के शख्स के घर पर छापा मारा था। सद्दाम नकली सोने के मूर्ति का डीलर है। उसके घर पर मिली 40 मीटर लंबी सुरंग नहर की ओर निकलती है। इस नहर से नाव के सहारे मतला नदी तक पहुंचा जा सकता है, जहां से बांग्लादेश सीमा को पार किया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि सद्दाम ने सुरंग का इस्तेमाल छापेमारी के दौरान भागने के लिए भी किया था।

पुलिस को सोशल मीडिया पर नकली सोने की मूर्तियों से जुड़ी धोखाधड़ी और खरीदी गई वस्तुओं की डिलीवरी न होने की कई शिकायतें मिली थीं। इस पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस सद्दाम समर्थकों से पत्थरबाजी और विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस लौट आई और उसी दिन शाम को फिर छापेमारी कर सुरंग का पता लगाया।

पुलिस राज्य को खराब स्थिति में डाल रही है – गवर्नर
पश्चिम बंगाल के राजभवन ने गवर्नर के हवाले से एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा सुंदरबन में मिलने वाली नहर से जुड़ी सुरंग का मिलना देश के सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

पोस्ट में आरोप लगाया गया कि लोकल पुलिस को नकली सोने के माफिया के पनपने की जानकारी थी, लेकिन जरूरी कार्रवाई न करके पुलिस ने राज्य को खराब स्थिति में डाला है।

गवर्नर ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास संगठित अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही राज्य में पुलिस को निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here