पहले से ही IPS अफसर हैं UPSC की टॉप-5 रैंक में आने वाले ये तीनों टॉपर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1016 कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुने गए हैं। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे।

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही IPS ऑफिसर हैं। रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव, रैंक 4 पी के सिद्धार्थ रामकुमार और रैंक 5, रूहानी हैदराबाद में नेशनल पुलिस एकेडमी में IPS ट्रेनिंग पूरी कर रहे हैं।

पिछले 11 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि सर्विस में रहते हुए किसी IPS ने इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इससे पहले 2013 में IPS ऑफिसर गौरव अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

आदित्य श्रीवास्तव का पिछले साल IPS में सिलेक्शन हुआ था, वह अभी हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनका यह तीसरा अटेम्प्ट था। पहली बार में उनका प्री में सिलेक्शन नहीं हुआ था।

आदित्य ने 2014 में लखनऊ के CMS की अलीगंज ब्रांच से इंटर किया। इंटर में उनके 98.4% मार्क्स थे। IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल में बीटेक किया। वहां भी वह टॉपर रहे। आदित्य के पिता अजय श्रीवास्तव CAG में ऑडिट ऑफिसर हैं। मां आभा श्रीवास्तव ने बताया कि बेटा बचपन से एक्स्ट्रा आर्डिनरी था।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало официального сайта букмекера рабочее на сегодня.382

1win — зеркало официального сайта букмекера, рабочее на сегодня ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet AZ – bukmeker ve kazino Mostbet Giri rsmi sayt.9201

Mostbet AZ - bukmeker ve kazino Mostbet - Giriş rəsmi sayt ...

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.80

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

The House Of Online Position Games

Echtgeld Online Casinos Österreich Juni 2025Content📱 Nutzerfreundlichkeit & Mobile Casino-erfahrungHäufig Gestellte Wundern Zu Casinos Durch EchtgeldWelche Sind Die" "Tollsten Online Casinos In Deutschland Für...

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here