फोन चलाना होगा महंगा, रिचार्ज की कीमतें बढ़ी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के बाद मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी।

अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा मिलता है। वहीं 265 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा रोजाना मिलता है।

एयरटेल ने कहा कि उसका मानना ​​है कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से मजबूत बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी, ARPU ₹300 से ऊपर होना चाहिए। हम एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन की बढ़ोतरी कर रहे हैं।

एयरटेल की रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी करने के चलते आज उसका शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,536 रुपए का स्तर छुआ। हालांकि, अभी ये 0.46% की गिरावट के साथ 1,467 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस साल शेयर 44% चढ़ा है।

वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा 10.52% घटा
एयरटेल का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा 10.52% घटकर ₹7,467 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹8,345 करोड़ रहा था।

कंपनी का वित्त-वर्ष 2024 में रेवेन्यू 8% बढ़ा
कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर ₹1.50 लाख करोड़ पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹1.39 लाख करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 8% की बढ़ोतरी हुई है।

एक दिन पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ाने की घोषणा की थी। नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। अब 239 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। वहीं सबसे सस्ता प्लान 155 रुपए का था, जो 189 रुपए में मिलेगा।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot Where Road-Crossing Chickens Bring Luck.1950

Chicken Road - Online Casino Slot Where Road-Crossing Chickens Bring Luck ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Space Wars Review: Spelplezier en Grote Winsten bij NetEnt

 Space Wars is een fascinerende gokkast ontwikkeld door NetEnt, die spelers meeneemt op een intergalactische reis vol spannende functies en grote winkansen. In dit...

Aviator oyunu Pin Up və idman həvəsi: komandama dəstək verərkən əyləncə

Aviator oyunu Pin Up və idman ruhu Mən həmişə komandomun hər oyununu izləyən ehtiraslı azarkeşam. Matçların gərginliyi, son dəqiqə qolunun yaratdığı coşğu mənə həyacan verir....

Рассмотрение интернет игорного заведения: создание аккаунта и азартные игры на реальные деньги.

Рассмотрение интернет игорного заведения: создание аккаунта и азартные игры на реальные деньги. Оформление профиля в виртуальном казино — это первый шаг на тропе к игровым...

Обзор легального сайта игорного заведения и игровых автоматов

Обзор легального сайта игорного заведения и игровых автоматов На официальном портале казино геймеры могут обнаружить богатый ассортимент игровых автоматов, которые соответствуют потребности как новичков, так...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here