राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। OnePlus Nord CE 2 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,99 रुपये है। फोन को बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर में अमेजन से खरीदा जा सकता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि इस फोन के लिए आपको पैसे खर्च करने चाहिए या नहीं? OnePlus Nord CE 2 लुक के लिहाज से एक बढ़िया फोन है लेकिन इस लुक के साथ आपको वनप्लस का ब्रांड वैल्यू नजर नहीं आएगा। यह फोन Nord CE के मुकाबले डिजाइन के मामले में बहुत ही कम अलग है। यह थोड़ा-सा प्रीमियम नजर आता है। इसकी डिजाइन काफी हद तक Oppo Reno 7 जैसी है। OnePlus Nord CE 2 के साथ प्लास्टिक फ्रेम मिलता है लेकिन बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 का है। डिस्प्ले पर भी यही ग्लास है। बैक पैनल की फिनिशिंग ग्लॉसी है जिससे उंगलियों के निशान आते हैं। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। दोनों लेंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया गया है।





