hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़

पिता बना हैवान; एक साल से मायके में रह रही पत्नी के नहीं लौटने पर मासूम बेटे को मार डाला

प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़, जांजगीर-चांपा। एक साल से मायके में रह रही पत्नी के नहीं लौटने का गुस्सा पांच साल के बेटे पर निकाली और उसकी हत्या कर दी। आरोपित रेशमलाल यादव ने नहर में डूबने की कहानी बनाकर पुलिस और स्वजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी के शक के बाद सच्चाई सामने आ गई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि पत्नी दो बेटियों को लेकर एक साल से मायके रह रही है।

उसने पुलिस को बताया कि बीती रात वह बेटे को लेकर ग्राम भैसों से ससुराल जाने के लिए निकला था। कुछ समय बाद बेटे का शव लेकर घर पहुंचा और स्वजनों को बताया कि वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसकी साइकिल नहर में गिर गई और बच्चा पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

Back to top button