Rashtra Aajkal
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM मोदी बोले- कांग्रेस ने असम के युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर धकेला, BJP ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले

PM मोदी बोले- कांग्रेस ने असम के युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर धकेला, BJP ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले

PM मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर में कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के युवाओं को गुमराह किया। उन्हें हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला। लेकिन आज यह राज्य अवसरों का सागर है।

PM मोदी बोले- कांग्रेस ने असम के युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर धकेला, BJP ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले

पीएम ने बताया कि कांग्रेस ने असम को ‘फूट डालो-राज करो’ नीति में रखा। आज असम खुला आसमान है। असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का अहम हिस्सा बन रहा है। राज्य ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले हैं।

पीएम अपनी स्पीच में कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था, लेकिन BJP की डबल इंजन की सरकार ने इसे ऐसे कनेक्ट किया जिसकी हर जगह चर्चा है। नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

इसके पहले मोदी ने सिलचर में ₹23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिचलर को बराक घाटी का गेटवे है। लेकिन कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दूर रखा था।

 

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।