प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपा जॉइनिंग लेटर:बोले-भारत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल होगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 28 अगस्त को 8वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत 51 हजार 106 युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपा। इस मौके पर PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने जॉइनिंग लेटर मिलने पर सबको बधाई दी और कहा कि भारत बहुत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।

PM मोदी ने कहा, ‘देश के हर युवा का सपना है कि वो देश का प्रहरी बने। आप देश की सेवा के साथ-साथ यहां के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे। अर्थव्यवस्था के चक्र को संभालने की, सुरक्षा देने की जिम्मेदारी युवाओं की है। इसलिए आप सभी आजादी के अमृत काल के अमृत रक्षक हैं।’

PM ने कहा, ‘आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश है। भारत में बने फोन पूरी दुनिया में बिक रहे हैं। वो दिन दूर नहीं है, जब मोबाइल की तरह मेड इन इंडिया लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर समेत दूसरे गैजेट्स पूरी दुनिया के बाजार में बिकेंगे।’

देश भर में 45 जगहों पर रोजगार मेला आयोजित हुआ
देश भर में 45 जगहों पर 8वें रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ दिल्ली पुलिस में भी भर्ती की गई है।

10 महीने में 5 लाख लोगों को जॉइनिंग लेटर मिला
22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना है। PM ने पिछले 10 महीनों में 8 रोजगार मेलों में करीब 5 लाख युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए हैं।

22 जुलाई को 20 से अधिक राज्यों में 7वां रोजगार मेला हुआ था
इससे पहले 22 जुलाई को सातवें रोजगार मेले का आयोजन किया था। तब PM मोदी ने 70 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपे थे। देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर इसका आयोजन किया गया था। PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े थे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना उनकी सरकार के दौरान हुए फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने नौकरी पाने वाले युवाओं से कहा कि 1947 में आज (22 जुलाई) ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे का डिजाइन फाइनल किया था। आज के दिन आपको नौकरी मिलना प्रेरणादायक बात है। सरकारी नौकरी में रहते हुए आपको हमेशा ये कोशिश करनी है कि तिरंगे की आन-बान-शान में कोई आंच न आए।

- Advertisement -

Latest news

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами Для геймеров, которые ценят оперативность и практичность, онлайн казино с моментальными выплатами оказываются настоящей находкой. Эти платформы предлагают...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Stor Guide Med De 10+ Bedste Casinoer

"Bedste Udenlandske Casinoer: Spil På Online Gambling Establishment Uden Dansk LicensContentBacanaplay Casino: Tilføjet" "juni 2022Er Det Værd With Spille På Udenlandske Casinoer? Hvad Gør...

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.3233

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...

Мелбет доступ 2025: Как не терять связь с лучшей БК мира

Мелбет доступ 2025: новые тренды и фишки настоящих профи Автор: Денис Богданов — опытный спортивный обозреватель и iGaming-эксперт с 10-летним стажем, главный редактор. Проверяющий: Алена...

Chicken Road – Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action.379

Chicken Road - Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here