PM मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लिया, कहा-अफगानिस्तान कट्टरपंथ और आतंकवाद का जरिया न बने

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को G20 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अफगानिस्तान कट्टरपंथ और आतंकवाद का जरिया न बने। इसके लिए दुनिया को साझा प्रयास करने होंगे।

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के विकास में भारत की भूमिका पर भी चर्चा की। मोदी ने मीटिंग में बताया कि किस तरह पिछले दो दशकों से अफगानिस्तान के विकास में भारत ने अहम भूमिका निभाई। PM ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान में सामाजिक-आर्थिक दशा को बदलने के लिए 500 से अधिक प्रोजेक्ट को भारत की मदद से पूरा किया गया।

इससे वहां के युवाओं और महिलाओं की हालात में सुधार भी आए। इन कोशिशों से भारत और अफगानिस्तान के लोगों के बीच एक खास मित्रता की भावना बनी। ऐसे में अभी वहां की मानवीय त्रासदी और भुखमरी से पूरा भारत दुखी है। PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे इस संकट में अफगानिस्तान के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हों।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 देशों की मीटिंग को वर्चुअल तरीके से संबोधित कर रहे थे। देश के ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की यह असाधारण मीटिंग खास तौर पर अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा के लिए ही बुलाई गई थी। मीटिंग का आयोजन इटली की ओर से किया गया था जिसके पास समूह देशों की अभी प्रेसीडेंसी है।

PM मोदी ने अफगानिस्तान में समावेशी प्रशासन का आह्वान किया। उन्होंने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए समर्थन व्यक्त किया। मोदी ने अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2593 में निहित संदेश के लिए जी20 के नए समर्थन का आह्वान किया।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland.2066

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland ▶️ SPIELEN ...

Cast Your Line & Win Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!

Cast Your Line & Win: Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!Understanding the Core Gameplay of Big Bass DemoThe...

Beyond the Ascent Mastering the Crash Game with an aviator predictor for strategic payouts.

Beyond the Ascent: Mastering the Crash Game with an aviator predictor for strategic payouts.Understanding the Mechanics of the Crash GameThe Role of an Aviator...

Pokerdom – Официальный сайт онлайн казино Покердом.516 (2)

Pokerdom - Официальный сайт онлайн казино Покердом ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here