PM मोदी ने संभाला कामकाज संभाला:तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक आज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि! नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 11 सहयोगी दलों के हैं। शपथ लेने के बाद सोमवार को PM मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने मोदी का स्वागत किया।

सोमवार (10 जून) शाम पांच बजे PM आवास, लोक कल्याण मार्ग, पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा।

बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप पर चर्चा होगी। यह तय माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे। पहले की तरह शाह गृह मंत्री और राजनाथ रक्षा मंत्री बने रहेंगे।

सबकी नजर गठबंधन में शामिल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर रहेगी। इसके अलावा कैबिनेट में शामिल पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल में 32 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं, इनमें MP के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर, कर्नाटक के पूर्व CM कुमारस्वामी और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं।

10 साल ट्रेलर देखा, पिक्चर अभी बाकी है…
23 फरवरी 2024 को दिल्ली में PM मोदी ने मंत्रियों से कहा था कि अगले 5 साल का रोडमैप और 100 दिनों का एक्शन प्लान बनाएं। अफसर आचार संहिता के दौरान इस पर होमवर्क करते रहें। 5 अप्रैल को राजस्थान के चूरू में एक चुनावी रैली में खुद मोदी ने कहा, ’10 साल में हमने जो काम किया वो ट्रेलर था, पूरी पिक्चर अभी आनी बाकी है।’

दैनिक भास्कर ने BJP में अपने सूत्रों से इस प्लान की डीटेल हासिल की। इसके मुताबिक इन मुद्दों पर 100 दिनों में एक्शन लेने की तैयारी थी…

• वन नेशन-वन इलेक्शन

• यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)

• मुस्लिम आरक्षण खत्म करना

• प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट में बदलाव

• दिल्ली मास्टर प्लान

• वक्फ बोर्ड खत्म करना

• महिला आरक्षण

• 70 साल के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज

• पेपर-लीक नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कानून

• CAA का कम्प्लीट इम्प्लिमेंटेशन

• यूनियन बजट

• न्यू एजुकेशन पॉलिसी

• जनगणना (2026 में परिसीमन होना है)

• लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ तक ले जाना

• PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

• किसानों के लिए ऑयल सीड्स और पल्सेज पर ध्यान

• भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना

• रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म पर ध्यान देना

• स्केल, स्कोप, स्पीड, स्किल के एजेंडे पर काम करना

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide In recent years, the popularity of online casinos has skyrocketed, particularly in New Zealand. With the...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ.1221 (2)

Пин Ап Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ ...

Chicken Road – Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action.379

Chicken Road - Online Casino Slot Filled with Winning Chicken Road-Crossing Action ...

1Win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.13917

1Win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Die Besten Online Internet Casinos 2025 Für Deutsche Spieler

Diese Online-casinos Überzeugen Im Or Her Vergleich 2025ContentSchnelle AuszahlungenWildz Casino: Schnellste Gambling Establishment AuszahlungMuss Ich Gewinne Aus Legalen Online Casinos Versteuern? We Are Your...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here