पीएम ने किया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन:मोदी बोले-आजादी के अमृत महोत्सव में, देश को आज एक नई प्रेरणा मिली

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम 8 बजे इंडिया गेट के सामने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया। वे शाम 7 बजे कर्तव्य पथ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। 19 महीने तक लगातार चले काम के बाद सेंट्रल विस्टा एवेन्यू बनकर तैयार हुआ है।

PM मोदी ने कहा- आजादी के अमृत महोत्सव में, देश को आज एक नई प्रेरणा मिली है, नई ऊर्जा मिली है। आज हम गुजरे हुए कल को छोड़कर, आने वाले कल की तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं। आज जो हर तरफ ये नई आभा दिख रही है, वो नए भारत के आत्मविश्वास की आभा है।

उन्होंने कहा कि गुलामी का प्रतीक किंग्सवे यानी राजपथ, आज से इतिहास की बात हो गया है, हमेशा के लिए मिट गया है। आज कर्तव्य पथ के रूप में नए इतिहास का सृजन हुआ है। मैं सभी देशवासियों को आजादी के इस अमृतकाल में, गुलामी की एक और पहचान से मुक्ति के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

1. हमने नेताजी को भुला दिया: आज इंडिया गेट के समीप हमारे राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशाल मूर्ति भी स्थापित हुई है। गुलामी के समय यहां ब्रिटिश राजसत्ता के प्रतिनिधि की प्रतिमा लगी हुई थी। आज देश ने उसी स्थान पर नेताजी की मूर्ति की स्थापना करके आधुनिक, सशक्त भारत की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी है।
सुभाष चंद्र बोस ऐसे महा मानव थे, जो पद और संसाधनों की चुनौती से परे थे। उनकी स्वीकार्यता ऐसी थी कि पूरा विश्व उन्हें नेता मानता था। उनमें साहस था, स्वाभिमान था। उनके पास विचार थे, विजन था। उनमें नेतृत्व की क्षमता थी, नीतियां थीं।
अगर आजादी के बाद हमारा भारत सुभाष बाबू की राह पर चला होता तो आज देश कितनी ऊंचाइयों पर होता! लेकिन दुर्भाग्य से, आजादी के बाद हमारे इस महानायक को भुला दिया गया। उनके विचारों को, उनसे जुड़े प्रतीकों तक को नजरअंदाज कर दिया गया।

2. यह बदलाव प्रतीकों तक ही सीमित नहीं: आज भारत के संकल्प और लक्ष्य अपने हैं। हमारे प्रतीक और पथ अपने हैं। आज राजपथ का अस्तित्व खत्म हुआ है तो ये गुलामी की मानसिकता का पहला उदाहरण नहीं है। राजपथ ब्रिटिश राज के लिए था, जिनके लिए भारत के लोग गुलाम थे। राजपथ की भावना भी गुलामी का प्रतीक थी, उसकी संरचना भी गुलामी का प्रतीक थी। आज इसका आर्किटैक्चर भी बदला है, और इसकी आत्मा भी बदली है। यह निरंतर चलने वाली संकल्प यात्रा है। देश के प्रधानमंत्री जहां रहते आए हैं। वह लोक कल्याण मार्ग हो चुका है। परेड में भारतीय संगीत बजता है। नौसेना ने गुलामी के प्रतीक को उतारकर छत्रपति के चिह्न को अपना लिया है। यह बदलाव प्रतीकों तक ही सीमित नहीं है।

3. हमें भारत का निर्माण करना ही होगा: अंग्रेजों के कई कानून आज बदल गए हैं। भारतीय शिक्षा नीति को भाषा की गुलामी से मुक्त किया जा रहा है। महाकवि भरतियार ने भारत की महानता को लेकर तमिल भाषा में कविता लिखी थी, जिसका अर्थ है हमारा देश भारत पूरे विश्व में सबसे महान है। वीरता में करुणा में जीवन के सत्य को खोजने में हमारा देश भारत दुनिया में सबसे महान है। उनकी कविता का एक-एक शब्द गुलामी के दौरान भारत की हुंकार थी। हमें इस कविता में बताए गए भारत का निर्माण करना ही होगा। इसका रास्ता कर्तव्यपथ से होकर जाता है।

4. कर्तव्यपथ से कर्तव्य के लिए प्रेरणा मिलेगी:कर्तव्य पथ केवल ईंट-पत्थरों का रास्ता भर नहीं है। ये भारत के लोकतांत्रिक अतीत और सर्वकालिक आदर्शों का जीवंत मार्ग है।यहां जब देश के लोग आएंगे, तो नेताजी की प्रतिमा, नेशनल वार मेमोरियल, ये सब उन्हें कितनी बड़ी प्रेरणा देंगे, उन्हें कर्तव्यबोध से ओत-प्रोत करेंगे।

5. नई संसद श्रमिकों की गैलरी बनेगी: जब मैं इसे बनाने वाले श्रमिकों से मिला तो मैंने उनसे कहा कि जिन्होंने यहां पर काम किया है वो परिवार के साथ 26 जनवरी के कार्यक्रम में मेरे विशेष अतिथि रहेंगे। दिल्ली जब नीतियों में संवेदनशीलता आती है तो निर्णय भी उतने ही संवेदनशील होते हैं। जब बनारस में काशी का निर्माण होता है तो श्रमिकों पर भी पुष्प वर्षा होती है। मैंने उनसे मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।

आपको जानकर अच्छा लगेगा कि नई संसद के निर्माण के बाद उसमें काम करने वाले श्रमिकों को भी एक गैलरी में स्थान दिया जाएगा। आज के इस अवसर पर मैं अपने उन श्रमिक साथियों का विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने कर्तव्यपथ को केवल बनाया ही नहीं है, बल्कि अपने श्रम की पराकाष्ठा से देश को कर्तव्य पथ दिखाया भी है।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet Com’da Oynamak Mı Istiyorsunuz? Buradan Giriş Yapın

Mostbet Tr ️ Sah Site Giriş Ve KayıtContentKişisel Hesabınıza Para Yatırma YöntemleriMostbet’teki Oyuncular Için BonuslarQ: Mostbet Türkiye Üzerinden Hangi Tür Bahisler Yapılabilir? Mostbet Giriş,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Seminole Casino Hotel Immokalee Plans To Reopen Aug 31 Together With ‘safe+sound’ Guidelines

"seminole Casino Hotel Immokalee To Reopen August 31ContentHow Numerous Video Poker Machines Are Available In Seminole Casino Hotel Within Immokalee? Day 3 Involving Accounts...

Apostas Online E Cassino Com Bônus

1xbet Brasil Oficial Apostas Esportivas E Cassino Online No Brasil 2025"ContentMercados De Apostas E Esportes Na 1xbet BrasilCassino Apostas Esportivas 1xbet No BrasilBet Pc...

Çevrimiçi Oturum Açmaya Erişin Ve Bir Hesap Açın

Mostbet Com'da Oynamak Mı Istiyorsunuz? Buradan Giriş YapınContentMostbet BonusuSpor BahisleriMostbet Uygulamasını Indirebilir Miyim? Kumarhaneye Para Yatırma YollarıMostbet GirişMostbet Spor Bahisleri Ve Online Casino Sobre...

1win: Ставки На Cпорт же Онлайн Казино Бонус 500%

1win официальный Сайт Букмекерской Конторы Для Ставок в СпортContentВыбери мой Бонус В 1винПреимущества Мобильного Приложения 1winРабочее Зеркало 1vin Casino и СегодняПримерная Таблица Бонусных ПредложенийПреимущества...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here