पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्वालियर के डबरा कस्बे से एक्सयूवी वाहन लूटकर भागे दो इनामी हिस्ट्रीटर बदमाशों को कुछ ही घंटों में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्वालियर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | ग्वालियर के डबरा कस्बे से एक्सयूवी वाहन लूटकर भागे दो इनामी हिस्ट्रीटर बदमाशों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच और उनकी टीम ने भिण्ड पुलिस के सहयोग से बरहद गांव के आसपास घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी में आने के बावजूद बदमाशों ने सरेंडर नहीं किया। इस दौरान पुलिस को दोनों बदमाश से भिड़ंत करनी पड़ी। भिड़ंत में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों को इलाज के लिए भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया है।पड़ोसी जिले ग्वालियर के हत्या के मामले में फरार बिन्नी और प्रशांत ने बीते रोज डबरा से एक एक्सयूवी गाड़ी लूट कर भागे थे। दोनों इनामी बदमाशों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच डीएसपी रवि भदौरिया ने अपनी टीम के साथ पीछा किया। इस बीच उन को सूत्रों से दोनों के भिंड की ओर भागने की खबर मिली। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह से संपर्क किया।इसके बाद भिण्ड पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। मेहगांव थाना क्षेत्र के बरहद गांव के आसपास मेहगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस ने दोनों को सरेंडर के लिए कहा लेकिन आरोपितों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गये घायलों को गवालिर अस्पताल भिजवाया गया। ग्वालियर और भिंड पुलिस अब इस बारे में और पड़ताल करने में जुट गई है। मेहगांव में क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर सतीश यादव की रिपोर्ट दर्ज की गई है।बता दें कि बीती सोमवार मंगलवार की रात को NH 44 अरू तिराहे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने डबरा निवासी ब्रजेश तिवारी से एक लग्जरी कार XUV लूट ले गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी जयराज कुबेर और सिटी थाना प्रभारी विनायक शुक्ला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास के सभी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कार की तलाशी शुरू कर दी है।वही 2 दिन पहले देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहगढ़ पहाड़िया पर गौरी ऑटो पार्ट्स के मुनीम के साथ 1 लाख 10 हजार की दिनदहाड़े लूट हुई थी। उसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस तरह की घटनाओं से कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन पर से एक बड़े सवाल खड़े होते हैं। जहां एक और पुलिस प्रशासन लोगों को घर से नहीं निकलने दे रहा है लेकिन इन दोनों घटनाओं से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं। आखिरकार आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग क्यों नहीं की जाती? और ना ही उनके कागजात देखे जाते हैं।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.3233

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...

Free Betting & Money

Poultry Road, the brand new innovative crash video game out of Inout Game, also provides another blend of ease and you will adventure. It...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here