पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी

बलिया(यूपी) के मनियर पुलिस ने शराब तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा। अभियुक्त को उसके घर के अगल-बगल से सोमवार को 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 226/ 2024 धारा 60, 63 एक्साइज एक्ट व 274, 275 बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। विगत 20 सितंबर 2024 को मनियर बेरुवारबारी मार्ग पर दक्षिण पटखौली के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची दारू एवं नवसादर फिटकरी के साथ ई रिक्शा चालक शिव मुनि राजभर पुत्र स्वर्गीय सिंहासन राजभर निवासी करनई थाना सुखपुरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया था एवं उसके पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे इस धंधे में संलिप्त बृजेश राजभर पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल राजभर निवासी मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो थाना मनियर जनपद बलिया मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया था। उस समय पकड़े गए अभियुक्त शिव मुनि राजभर ने बताया था कि बृजेश राजभर के साथ मिलकर हम दोनों लोग शराब का धंधा करते हैं। जो हमारे पीछे मोटरसाइकिल से आ रहा था। पुलिस को देखकर फरार हो गया है। उक्त अभियुक्त को मनियर थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार यादव व कांस्टेबल संजय कुशवाहा ने उसके घर के पास से गिरफ्तार किया एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय चालान भेज दिया।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिवों को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र वितरित किए गए

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि/ रायसेन रायसेन स्थित वन परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत अभियान अंतर्गत जिले की टीबी मुक्त...

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण किया गया

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने 30 सितंबर 2024 में सेवानिवृत...

प्राचीन गुरु गिरनारी महाराज के स्थान पर महाभोग महाआरती का हुआ आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल आड़े टेढ़े रास्ते से गुजर कर पहुंचते हैं भक्त.. बैरसिया- नगर...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here