बदमाशों ने की नाकाबंदी देखकर पुलिस पर की फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्त में

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | उत्तरप्रदेश में सक्रिय मुकेश ठाकुर गैंग के गुर्गों को मुरैना से वारदात करते हुए रात के समय धौलपुर पुलिस ने सागर पाड़ा चौकी पर दबोच लिया हैं।इन बदमाशों ने सागर पाड़ा चौकी पर मुरैना से धौलपुर आते वक्त पुलिस की नाकाबंदी देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भाग गए।सूचना मिलते ही सैपऊ थाना प्रभारी परमजीत सिंह बदमाशों को पकड़ने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी में भी टक्कर मार दी। लेकिन बदमाश पुलिस के चंगुल से भाग नहीं सके। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने की कोशिश तो इसी दौरान सीओ सिटी प्रवीण सिंह सागर पाड़ा चौकी, प्रभारी बलविंदर सिंह और एसएचओ परमजीत ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में अपना नाम मुकेश ठाकुर गैंग के सक्रिय सदस्य और 5000 रुपये के इनामी बताया हैं। बदमाशों ने अपना नाम कल्याण पुत्र शिबू पूर्व शिवचरण ठाकुर उम्र 35 साल निवासी मुरावली थाना कंचनपुर, सतेंद्र पुत्र देवी सिंह ठाकुर विनती पुरा थाना मनिया और शिवम पुत्र मुकेश ब्राह्मण उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी मुरैना थाना सिटी कोतवाली का होना बताया है।पुलिस ने इनके पास से 2 अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही एसपी केसर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और पकड़े गए तीनों बदमाशों से पूछताछ की। पूछताछ में बताया गया है कि मूकेश गैंग के सदस्यों ने 2 दिन पूर्व आगरा की बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद से ही आगरा और धौलपुर पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। एसपी के मुताबिक तीनों आरोपियों को चंबल पुल से गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने बाइक लूट के साथ-साथ जिले में पेट्रोल पंप लूट सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है। 29 नवंबर को विनती पुरा गांव में उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे हेड कांस्टेबल अशोक राजावत को आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी 10 अक्टूबर को जिला अस्पताल धौलपुर के बंदी वार्ड की दीवार को तोड़कर भी फरार हो गए थे। जो पहले से फरार चल रहे थे और डकैत मुकेश ठाकुर की गैंग से जाकर मिल गए। जिसके बाद उन्होंने लूट पाट की घटना को अंजाम दिया।पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही की हैं।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...

Bedste Udenlandske Casinoer 2025 +45 Udenlandske Casinoer!

Udenlandsk On Line Casino Med Trustly 2025 Find Dit Trustly Casino Her!ContentUdenlandske Casinoer Uden MitidForkælelse Til Loyale Spillere På Internationale CasinoerEr" "Det Lovligt At...

“онлайн Казино Дэдди официального Сайт, Зеркало дли Входа

Официальный Сайт Дэдди Казино Играть На Daddy Casino ЗеркалорContentИгра В Деморежиме На Автоматах Daddy CasinoВерификация В Daddy CasinoВывод средствЗеркало Официального СайтаОнлайн Казино Дадди официальный...

Bot criancice prognóstico Chicken Road: confiável ou uma aleivosia?

Esses elementos visuais ajudam briga jogador a determinar barulho comenos aspiração para retirar. Essa alternância dentrode procedimento dá longevidade concepção acabamento aquele mantém o...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here