‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1’ में नज़र आएंगी ऐश्वर्या राय, इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रजनीकांत से मिली

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय काफी लंबे वक्त बाद इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रजनीकांत से मिली हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में फिल्म ‘एंथिरन’ और 2018 के सीक्वल फिल्म ‘2.0’ में एक साथ काम किया था। रजनीकांत मंगलवार को चेन्नई में मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1’ के म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। इवेंट की गेस्ट लिस्ट में कमल हासन के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद थी। ऐश्वर्या का रजनीकांत के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक फैन पेज से इसे ट्विटर पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या भी लंबे समय बाद किसी फिल्म के इवेंट में नजर आईं। अपनी चहेती अदाकारा को देखना फैंस के लिए भी खास मौका था। इवेंट में ऐश्वर्या काले रंग के कुर्ते सलवार और दुपट्टे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस इवेंट के जारी एक वीडियो में ऐश्वर्या को ‘पोन्नियिन सेलवन’ के निर्देशक मणिरत्नम से मिलने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। निर्देशक ने भी ऐश्वर्या को गले से लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। बता दें मणिरत्नम ने वर्ष 1997 में अपनी पहली फिल्म ‘इरुवर’ के साथ ऐश्वर्या को लॉन्च किया था। दोनों ने ‘रावण’ और ‘गुरु’ जैसी शानदार फिल्मों में साथ काम किया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को अपना गुरु बताया। इस दौरान ऐश ने मणिरत्नम की खूब तारीफ की और कहा, ‘पैशन, कमिटमेंट, समर्पण और फोकस ये सभी मैंने आपसे सीखे हैं। ऐश्वर्या ने आगे रजनीकांत और कमल हासन को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘रजनी और कमल सर आप दोनों को यहां होना एक ड्रीम मोमेंट है। हम आपके स्टूडेंट हैं, फैन हैं और हमेशा रहेंगे।’ आपको बता दें कि ‘पोन्नियन सेल्वन’ में ऐश्वर्या राय डबल रोल में हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ 10वीं शताब्दी के दौरान चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय अहम किरदार अदा कर रही हैंBB

- Advertisement -

Latest news

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами Для геймеров, которые ценят оперативность и практичность, онлайн казино с моментальными выплатами оказываются настоящей находкой. Эти платформы предлагают...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...

¡Emoción al máximo! 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino pa

¡Emoción al máximo!: 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino para vivir la adrenalina al instante.¿Qué es...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here