पौष में सूर्यदेव की पूजा करने की परंपरा, सूर्य से मिलता है विटामिन डी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । पौष मास की शुरूआत 20 दिसंबर से हो चुकी है, जो 17 जनवरी तक रहेगा। इस महीने से जुड़ी अनेक परंपराएं और मान्यताएं धर्म ग्रंथों में बताई गई हैं। इस महीने से जुड़ी ऐसी ही एक परंपरा है भगवान सूर्यदेव की पूजा करना। वैसे तो सूर्यदेव की उपासना रोज करनी चाहिए, लेकिन इस महीने में सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि पौष मास में भगवान भास्कर ग्यारह हजार रश्मियों के साथ तपकर सर्दी से राहत देते हैं।

पौष मास का धार्मिक और व्यवहारिक महत्व
वेद में सूर्य को संसार की आत्मा कहा गया है। इसलिए इस महीने में भगवान सूर्य की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। हालांकि पौष महीने में शादी-विवाह आदि लौकिक उत्सव वर्जित माने गए हैं। इसलिए इन दिनों में सुबह जल्दी जागना चाहिए और सूर्य पूजा करनी चाहिए, सुबह-सुबह धूप में बैठना चाहिए। ऐसा करने से हमें धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। पौष महीने में भगवान सूर्य की पूजा के साथ ही अन्न और अन्य चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से लंबी उम्र मिलती है।

सेहत के लिए अच्छी होती है सूर्य पूजा
शीत ऋतु के कारण पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। सूर्य की किरणों के संपर्क में रहने से वह भी ठीक रहती है। पौष मास के दौरान दिन छोटे होते हैं और रातें बड़ी। इसलिए इस समय सूर्य का किरणें हमारे शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिए जरूरी होती हैं। यही कारण है कि पौष मास में भगवान सूर्यदेव की पूजा की परंपरा बनाई गई है।

पौष महीने में शीत ऋतु अपने चरम पर होती है। ठंड ज्यादा होने से स्किन संबंधी बीमारियां होने लगती हैं। साथ ही ठंड के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जो हमें सूर्य की किरणों से मिलता है। सूर्यदेव को अर्घ्य देने और पूजा करने के दौरान उसकी किरणें हमारे शरीर पर पड़ती हैं। सूर्य की गर्मी के कारण त्वचा की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है साथ ही विटामिन डी की कमी भी पूरी होती है।

- Advertisement -

Latest news

1xbet Türkiye: 1xbet Casino’da Oynamak Için Giriş Yapma Vpn’ler, Aynalar

1xbet Üyelik 1xbet GüncelContentBet Mobil Ve Masaüstü Erişim"Gamble Türkiye: Güvenli Bahis Ve Kazanma FırsatlarıBet Bonus1xbet Üyelik İşlemi Nasıl Yapılır? Türkiye'de Çevrimiçi Kumar Için Herhangi...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet 보너스 사용법 알아보기 메인 계정과 보너스 계정의 차이 코리 Ymca Bangalore

1xbet 보너스 사용법 알아보기 메인 계정과 보너스 계정의 차이 코리아벳굿Content라이브 카지노Bet원엑스벳 불법? 합법? 경찰이 조사할 수 있을까? 코리아벳🥇1xbet 베팅 회사 — 무엇이 궁금하세요? Bet...

Mostbet Resmi Sitesi Kişisel Dolaba Giriş

Çevrimiçi Oturum Açmaya Erişin Empieza Bir Hesap AçınContentMostbet Casino OyunlarıMostbet Giriş EkranıMinimum Ödeme TutarıMostbet'te Spor Bahisleri Nasıl Yapılır? Mostbet Çevrimiçi CasinoMostbet’ten Nasıl Em Virtude...

أفضل أدوات هكر لعبة Crash للتطبيق في 1xBet مجانا: دليل شامل لأفضل الأدوات والأساليب

أفضل أدوات هكر لعبة Crash للتطبيق في 1xBet مجانا: دليل شامل لأفضل الأدوات والأساليبعالم ألعاب الإنترنت مليء بالإثارة والتحدي، ولعبة Crash تعتبر واحدة من...

Book Of Ra Gratis Păcănele On-line Demo

Book Of Ra ClassicContentAlte Recomandări Para Păcănele Online: Cazinouri PopulareBook Of Ra Six GratisCare Este Volatilitatea Și Rata De Reușită A Publication Of Ra?...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here