प्रदेश अध्यक्ष ने बताया बीज का महत्व, भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जाधव ने कहा कि कोई ‘अंधकार में कैसे खड़ा रह जाता है’?

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/ प्रदीप जाधव/ कनाड़िया इंदौर / में एक बगीचे में गया था। एक ही जमीन थी उस बगीचे की, एक ही आसमान था उस बगीचे के ऊपर, एक ही सूरज की किरणें बरसती थीं। एक सी हवाएं बहती थीं, एक ही माली था, एक सा पानी गिरता था। लेकिन उस बगीचे में फूल सब अलग-अलग खिले हुए थे। मैं बहुत सोच में पड़ गया। हो सकता है कभी किसी बगीचे में जाकर आपको भी यह सोच पैदा हुआ हो।

जमीन एक है, आकाश एक है, सूरज की किरणें एक हैं, हवाएं एक हैं, पानी एक है, माली एक है। लेकिन गुलाब पर लाल फूल हैं, चमेली पर सफेद फूल हैं; और सुगंध भी अलग है। एक ही जमीन और एक ही आकाश से और एक ही सूरज की किरणों से ये अलग-अलग फूल, अलग-अलग रंग, अलग-अलग सुगंध, अलग-अलग ढंग कैसे खींच लेते हैं?

मैं उस माली को पूछने लगा। उसने कहा, सब एक है, लेकिन खींचने वाले बीज अलग-अलग हैं।
छोटा सा बीज लेकिन क्या खींच लेता होगा?
जरा सा बीज, इतने बड़े आकाश और इतनी बड़ी जमीन और इतने बड़े सूरज और इतनी हवाओं को, इन सबको एक तरफ फेंक कर अपनी ही इच्छा का रंग खींच लेता है! इतनी बड़ी दुनिया को एक तरफ हटा कर एक छोटा सा बीज अपनी ही इच्छा की सुगंध खींच लेता है! एक छोटे से बीज का संकल्प इतना बड़ा है, जितना आकाश नहीं, जितनी पृथ्वी नहीं! और एक बीज वही हो जाता है जो होना चाहता है! एक छोटे से बीज के भीतर ऐसा क्या हो सकता है?

हर बीज की अपनी इच्छा शक्ति है, अपना संकल्प है। वह छोटा सा बीज वही खींचता है जो खींचना चाहता है, और सब पड़ा रहे, वह उसे छूता भी नहीं। गुलाब लाल बन जाता है, चमेली सफेद बन जाती है। एक ही मिट्टी से दोनों ने ताकत खींची है। गुलाब की सुगंध अलग है, चमेली की सुगंध अलग है, रंग-ढंग सब कुछ अलग है।

जीवन में भी अनंत संभावनाएं हैं। लेकिन हम वही बन जाते हैं जो हम उन संभावनाओं में से अपने भीतर खींच लेते हैं। अनंत विचारों का विस्तार है, अनंत विचारों की तरंगें हैं चारों तरफ। लेकिन हम उन्हीं विचारों को अपने पास खींच लेते हैं, जिन विचारों को खींचने की क्षमता, जिन विचारों को खींचने की इच्छा हमारे भीतर होती है।

मनुष्य के व्यक्तित्व में सात केंद्र हैं, सात चक्र हैं। और जो केंद्र सक्रिय होता है वह अपने अनुकूल चारों तरफ से सब कुछ खींच लेता है। केंद्र एक रिसेप्टिविटी बन जाता है, एक ग्राहकता बन जाता है। अगर क्रोध का केंद्र सक्रिय है, तो वह आदमी अपने चारों तरफ से क्रोध की सारी लहरों को समाविष्ट कर लेगा। अगर प्रेम का केंद्र सक्रिय है, तो चारों तरफ से प्रेम की धाराएं उस व्यक्ति की तरफ दौड़ने लगेंगी। अगर काम का केंद्र सक्रिय है, तो सारे चारों तरफ से कामवासना उसकी तरफ दौड़ने लगेगी। वह एक खड्ड की तरह बन जाएगा और चारों तरफ की धाराएं, जो उसने मांगा है उसकी तरफ आनी शुरू हो जाएंगी।

- Advertisement -

Latest news

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“Ideal Online Casinos Down Under: Top Aussie Actual Money Sites 2025

Best On The Web Blackjack Sites In Australia For Real Money 2025ContentFind Casinos With The Particular Best Payouts Throughout AustraliaFind The Very Best Australian...

Online Casino Beste Meinung: Test & Einigung 30+ Deutscher Casinos

Beste Online Casinos 2025 Die Top Ten Online CasinosContentCasino Bonusangebote Für Spieler In DeutschlandWelche Zahlungsmethode Ist Auch Am Besten Für Online Casinos Passen? In...

Chicken Road Game Brd

ContentEntsprechend stehen deine Gewinnchancen?Chicken Road Demonstration aufführenFür und wider durch Chicken Road Gambling Game Gewinne sie sind deinem Spielkonto gutgeschrieben, & respons kannst die leser...

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytania

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytaniaSlottica to popularna platforma hazardowa online, która zdobywa coraz większą popularność w Polsce i na...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here