प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: मध्यप्रदेश में पुलिस के सारे पेट्रोलिंग वाहन अब चीता मोबाइल कहलाएंगे

- Advertisement -
- Advertisement -


राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश में पुलिस के जितने भी पेट्रोलिंग वाहन हैं, वे अब ‘चीता मोबाइल’ कहलाएंगे। यह फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है। 17 सितंबर को PM नरेंद्र मोदी जब पिंजरों को खोलकर चीता को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे, तब प्रदेशभर में ये चीता मोबाइल सायरन बजाएंगे। यह प्रदेश में चीता आने की खुशी में होगा।

भारत की सरजमीं पर 70 साल बाद 8 चीता कदम रखेंगे। उन्हें विमान के जरिए नामीबिया से कूनो में लाया जा रहा है। पूरा मध्यप्रदेश चीतों की स्वागत की तैयारी कर रहा है। ऐसे में गृह विभाग भी पीछे नहीं है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, अब प्रदेश में पुलिस के सभी पेट्रोलिंग वाहन चीता मोबाइल के नाम से जाने जाएंगे। पेट्रोलिंग अब चीता मोबाइल करेगी। जब पीएम चीता छोड़ेंगे, तब ये मोबाइल सायरन बजाएगी। पूरे प्रदेश में एक ही समय पर सायरन बजाया जाएगा। प्रदेश में पुलिस विभाग के पास 5 हजार से अधिक टूव्हीलर है।

बता दें कि पुलिस विभाग में जवानों की टीम चीता पार्टी के रूप में काम करती है। उनके टूव्हीलर वाहनों को भी चीता जैसी शक्ल में ढाला गया है। ये चीता पार्टी पेट्रोलिंग भी करती है। बाकी हाईवे या रात्रि गश्त में पेट्रोलिंग वाहन लगते हैं। गृहमंत्री के अनुसार, अब जितने भी वाहन पेट्रोलिंग करते हैं, वे चीता मोबाइल ही कहलाएंगे।

लंपी वायरस को लेकर हाईअलर्ट पर
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि लंपी बीमारी की भयावहता को देखते हुए मुख्यमंत्री सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पशुपालन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। देश में लंपी के लिए वैक्सीन का भी निर्माण कर लिया गया है, जो कि मोदी जी की संवेदनशीलता और गंभीरता का द्योतक है।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सुप्रीम कोर्ट से सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को बड़ी राहत, बंधक मामले में हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई रद्द करने का आदेश दिया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सुप्रीम कोर्ट ने दो लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन...

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...

पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के...

1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here