प्रशासन ने शहर के दुकानदारों से रात 11 बजे तक बाजार बंद करने की ताकीद की थी इसके बावजूद नए और पुराने शहर में रात में चाय, पान की गुमठियां और रेस्टोरेंट खुले देख गए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। राजधानी में रात 11 बजे तक दुकानें बंद करने की पुलिस और प्रशासन की समझाइश व चेतावनी का कोई खास असर पहले दिन ही नजर नहीं आया। प्रशासन ने शहर के दुकानदारों से बुधवार से रात 11 बजे तक बाजार बंद करने की ताकीद की थी। इसके बावजूद नए और पुराने शहर में रात में चाय, पान की गुमठियां और रेस्टोरेंट खुले देख गए। लोगों की संख्या भी इन पर नजर आ रही थी। खास बात यह है कि इन खुली दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस और प्रशासन को कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। हम बता दें कि एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीमें ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों से निर्देश दिए थे कि वह अपनी दुकानों को रात 11 बजे पूरी तरह से बंद कर लें। उनको चेतावनी भी दी गई थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी। लेकिन नए शहर के न्यू मार्केट में दुकानें 11 बजे के बाद भी खुली देखी गईं। रात के समय रंगमहल चौराहे पर चाय और पान की दुकानें खली हुई थीं। ऐसा ही हाल पुराने शहर के अशोकागार्डन क्षेत्र में नजर आया। यहां रेस्टोरेंट वगैरह खुले हुए थे। इनको बंद कराने के लिए स्थानीय थाना पुलिस को कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। अशोकागार्डन में पूरी तरह से बाजार खुले रहे। इसके अलावा 10 नंबर मार्केट में भी दुकान खुली देखी गईं। आला अधिकारियों ने अपनी की चेतावनी की किसी को सुध नहीं थी। इस बारे में जब व्यापारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि वह दुकान बंद करके बस जा ही रहे हैं। जो ग्राहक खड़े हैं, बस उनको निपटा रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.130

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

“онлайн Казино Дэдди официального Сайт, Зеркало дли Входа

Официальный Сайт Дэдди Казино Играть На Daddy Casino ЗеркалорContentИгра В Деморежиме На Автоматах Daddy CasinoВерификация В Daddy CasinoВывод средствЗеркало Официального СайтаОнлайн Казино Дадди официальный...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here