प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति 356 निवास की जांच कराने कैबिनेट मंत्री को सौपा ज्ञापन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/राहुल चौरसिया/जिला ब्यूरो मंडला। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति 358 निवास के अंतर्गत समिति सदस्य वर्तमान एवं पूर्व, संग्राहकगण विश्नू सिंह मरावी पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में जमकर भ्रष्ट्राचार हुआ है, तत्कालीन पालक अधिकारी निवास एवं प्रबंधक द्वारा भी इनको पूर्ण सहयोग प्रदान कर शासन को भारी क्षति पहुंचाई है। इनके कार्यकाल में कार्यालय किराया, सुरक्षा श्रमिकों का सीजनल भुगतान समस्त विकास कार्यों के प्रबंधक द्वारा लिये गये ऋण, लघु वनोपज क्रय एवं आय व्यय की जानकारी इत्यादि संबंधी समस्त दस्तावेजों की जाच करायी जाए, जिनमें अत्याधिक मात्रा में शासन को वित्तीय हानि पहुंचाई गई है। इस बात की शिकायत लेकर निवास वन समिति के सदस्य 23 फ़रवरी को मण्डला पहुँचकर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के निवास स्थान पहुँचे जहाँ सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकरकार्यवाही की मांग की है। शिकायत कर्ताओं के द्वारा वर्तमान पालक अधिकारी एवं परिक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य परिक्षेत्र के कर्मचारियों पर लगातार दबाव बनाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताडित करने एवं जनविकास के कार्य में विवाद उत्पन्न कर बाधा डालने एवम धमकी देकर एस. टी. एस. सी. थाने में शिकायत करने की धमकी देने की भी शिकायत की गई।

प्रबंधक भर्ती मैं भी की गई अनियमितता लगाया आरोप

शिकायत में बताया गया कि प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समिति 356 निवास अंतर्गत 01 वर्ष पूर्व कराये गये प्रबंधक भर्ती परीक्षा में भ्रष्ट्राचार एवं अनियमितता हुई है । जिसमें श्री नरूप सिंह मरावी पिता रनमत ग्राम देवड़ोगरी एवं श्री सुरेन्द्र सिंह बरकड़े पिता ओमकार बरकडे, ग्राम जरहाडीह के मूल्यांकन में अधिक अंक होने के बावजूद अपात्र कर दिया गया । अपात्र आवेदक को अंकों का फेरबदल कर कार्यों में कांट-छांट कर फर्जी कार्ड बनाकर पात्र बताकर प्रबंधक नियुक्ति की गई है। तत्संबंध में उचित जांच कराकर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति निवास में की गई प्रबंधक भर्ती परीक्षा को रद्ध करने की भी मांग की गई।

प्रबंध संचालक को भी दिया आवेदन

सदस्यों के द्वारा इस बात की शिकायत आवेदन प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन पश्चिम सामान्य वन मंडल मण्डला को भी दोषियों पर कार्यवाही करने की भी मांग की गई है। इसके साथ हो फर्जी हस्ताक्षर बिना पालक अधिकारी एवं प्रबंधक को सूचना दिये फर्जी प्रस्ताव पारित कर अधिकारी, कर्मचारी की छवि खराब कर उन्हें प्रताड़ित करने विश्नू सिंह मरावी अध्यक्ष के कार्यकाल की जांच कराई जाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.2105

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики Техничные аспекты веб игорных заведений выполняют ключевую роль в обеспечении непрерывной работы сайта. Современные игорные заведения используют...

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...

Top 10 Best On The Web Casinos Australia For Real Money 2025

Top Australian On The Web Casinos For Real Cash 2025ContentBest Australian Online Gambling Establishment Sites 2025: Your Guide Towards The Best Aussie SitesAre Old...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here