प्रतिबंध के बावजूद मिसाइल टेस्टिंग कर रहा नॉर्थ कोरिया: US वाइस प्रेसिडेंट की साउथ कोरिया विजिट से पहले दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है। साउथ कोरिया आर्मी ने इसकी जानकारी दी है। उसने एक बयान में कहा- नार्थ कोरिया ने ईस्ट कोस्ट की ओर समुद्र में मिसाइल दागी है। नार्थ कोरिया ने प्योंगयांग से 100 किलोमीटर दूर यह मिसाइल टेस्ट किया।

ये टेस्टिंग अमेरिका और साउथ कोरिया की ज्वॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज के बीच की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परीक्षण की वजह साउथ कोरिया और अमेरिका के नजदीकी रिश्ते हैं। दरअसल, अमेरिका की वाइस-प्रेसिडेंट कमला हैरिस जल्द साउथ कोरिया की विजिट पर जा रही हैं। उनके साउथ कोरिया पहुंचने की तारीख तय नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 27 सितंबर को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल अटेंड करने के बाद साउथ कोरिया जाएंगी।

संयुक्त राष्ट्र यानी UN ने नॉर्थ कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक हत्यारों की टेस्टिंग को लेकर प्रतिबंध लगाए हैं। आसान शब्दों में कहें तो नॉर्थ कोरिया परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण नहीं कर सकता है। इसके बावजूद लगातार मिसाइल टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले मई में भी मिसाइल टेस्ट किया गया था।

नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच बढ़ रहा तनाव
दक्षिण कोरिया के प्रेसिडेंट ऑफिस के मुताबिक, नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टर किम सुंग-हान ने मिसाइल टेस्टिंग की सूचना मिलते ही एक इमरजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा- नॉर्थ कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN सिक्योरिटी कॉउंसल) के कानून का उल्लंघन किया है। इससे दोनों देश के बीच तनाव बढ़ रहा है।

नॉर्थ कोरिया अपने मिलिट्री बिल्डअप को तेजी से बढ़ा रहा है। बीते दिनों नॉर्थ कोरिया ने कई सारे मिसाइल टेस्ट किए हैं। इनमें एक नई प्रकार की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल और एक हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च शामिल है। APN न्यूज के मुताबिक, नार्थ कोरिया ने 2017 से लेकर अब तक 30 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है।

हाल ही में नॉर्थ कोरिया ने खुद को न्यूक्लियर आर्म्ड स्टेट घोषित किया। इसके लिए नॉर्थ कोरिया ने नया कानून भी पारित किया। कानून के मुताबिक, अगर नॉर्थ कोरिया पर खतरा मंडराया तो वो खतरा पैदा करने वाले किसी भी देश पर परमाणु हमला कर सकता है। किम जोंग उन ने जुलाई में कहा था कि उनका देश अमेरिका और दक्षिण कोरिया से लड़ने के लिए न्यूक्लियर पावर का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Мелбет доступ 2025: Как не терять связь с лучшей БК мира

Мелбет доступ 2025: новые тренды и фишки настоящих профи Автор: Денис Богданов — опытный спортивный обозреватель и iGaming-эксперт с 10-летним стажем, главный редактор. Проверяющий: Алена...

Užijte si to na internetu hned teď!

Zatímco hra pokračuje, musíte se rozhodnout, zda si vyberete peníze, nebo vydržíte pro potenciálně velké výhody. Největším cílem je pokusit se získat zlatá vejce,...

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?

Användarrecensioner av spel utan spelpaus sajter: Vad säger spelarna?Spel utan spelpaus sajter har blivit alltmer populära bland svenska spelare som söker större frihet och...

Chicken Road Casino Prova kostnadsfri alternativ innan riktiga deg

Istället därför at blott tro sig gällande tur list spelarna accelerera sina chanser via ingående bevakning samt utveckla ett lämplig strategi. Mönsterläget belönar exakt...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here