प्रयागराज में भगदड़ जैसे हालात;10 हजार छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने प्रदर्शन कर रहे कैंडीडेट्स को पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। इस दौरान भगदड़ मचने से कई छात्र चोटिल हो गए। करीब 10 हजार छात्र अयोग के कार्यालय से थोड़ी दूर धरने पर बैठ गए हैं। नारे लगा रहे हैं कि बंटेंगे नहीं। न्याय मिलने तक हटेंगे नहीं।

सोमवार को यूपी पीसीएस और RO/ARO (रिव्यू और असिस्टेंट रिव्यू अफसर) परीक्षा के हजारों कैंडीडेट्स यूपी, MP, बिहार समेत कई राज्यों से आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन पहले से ही तय होने के चलते पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी। आयोग से करीब 500 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी।

कैंडीडेट्स आयोग तक आने पर अड़े हुए थे, ऐसे में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इससे वहां हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करके छात्रों को वहां से हटाया। फिलहाल, आयोग के सभी एंट्री गेट को बंद कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर कहा- UPPSC में धांधली रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने मांग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी।

पीसीएस की प्री परीक्षा 7 और 8 जबकि RO/ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को रखी है। दोनों परीक्षाएं दो दिन में होगी। आयोग ने पहली बार नॉर्मलाइजेशन यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर की प्रक्रिया लागू की है। छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा एक ही दिन कराई जाए। नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया निरस्त की जाए।

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Mania: Aggiornamenti Oltre Spettacolare Strategia nel Settore

Casino Mania: Aggiornamenti Oltre Spettacolare Strategia nel Settore Nel panorama dei giochi online in Italia, casinòmania.com Casino Mania si sta affermando come un punto di...

Casinos ohne OASIS in Deutschland.1922

Casinos ohne OASIS in Deutschland ▶️ SPIELEN ...

Finding Niche Games at the Best Online Casino Ontario

Finding Niche Games at the Best Online Casino OntarioIn the bustling world of online casinos, players are constantly on the lookout for unique gaming...

Рассмотрение лицензированного сайта гэмблинга и игровых машин.

Рассмотрение лицензированного сайта гэмблинга и игровых машин. Официальный ресурс казино предоставляет пользователям эксклюзивный впечатления вследствие ассортименту игровых автоматов и продуманной системе бонусов. Любой геймер способен...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here