प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलवती बैगा का पक्के मकान में रहने का सपना हुआ साकार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। जिला व जनपद पंचायत मंडला के ग्राम पंचायत जंतीपुर की निवासी फूलवती बैगा का प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्के मकान में रहने का सपना साकार हुआ है। फूलवती बैगा ने बताया कि उसका परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था, उनके पास इतने रूपए-पैसे भी नहीं थे, कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। उसने बताया कि उसका पति सुरेश बैगा मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी कोई खेती-बाड़ी भी नहीं है, जिसके कारण उनका परिवार मजदूरी पर ही निर्भर था। मजदूरी से इतने रूपए-पैसे नहीं मिलते थे कि वे अपना पक्का मकान बना सके। फूलवती बैगा ने बताया कि कच्चे मकान में रहने में उन्हें बहुत परेशानी होती थी। कच्चे मकान में प्रतिवर्ष कवेलू बदलना पड़ता था, बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता था, ठंड के मौसम में ठंडी हवाएं घर के अंदर प्रवेश करती थी, गर्मी के मौसम में भी अधिक गर्मी पड़ती थी, जिससे उसके परिवार को कच्चे मकान मंे रहने पर बहुत परेशानी होती थी। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना हमारे परिवार के लिए सपनों के समान था। फूलवती बैगा ने बताया कि उसे ग्राम पंचायत से सूचना मिली कि उसका नाम प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में चयन कर लिया गया है। यह सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुई कि अब उसका भी पक्का आवास भवन बनेगा। फूलवती बैगा का कहना है, कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उसके पक्के मकान में रहने के संपनों को पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से उसका पक्का मकान बनाकर तैयार हो गया है और वह अब पक्के मकान में रहने लगी है। बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में कच्चे मकान में रहने पर होने वाली समस्याओं से उसे निजात मिल गया है। अब उसे बरसात, ठंड और गर्मियों के मौसम में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। फूलवती बैगा प्रधानमंत्री जनमन योजना से पक्का आवास भवन पाकर बहुत प्रसन्न है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

- Advertisement -

Latest news

Chicken road game download: entertainment, brain training &

Chicken Road Game Download: Entertainment, Brain Training & Mental Benefits for Indians Explore how the Chicken Road Game offers fun, sharpens your mind, and boosts...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win скачать приложение букмекерской конторы.1353

1win — скачать приложение букмекерской конторы ▶️ ИГРАТЬ ...

CK44 ক্যাসিনো স্লট – নগদ পুরস্কার

CK444 Online Casino: Unlock Elite Gaming AdventuresWhy CK444 Dominates the Online Gambling SceneStep into the thrilling universe of CK444 Casino Online, where smart gaming...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.748

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

sunriseslots com Reviews Comprehend Customer support Recommendations out of www.sunriseslots.com six of 9

The brand new video game will be shown on the head web page, and you can factual statements about what you are able expect...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here