प्रियंका गांधी आज पंजाब दौरे पर, कांग्रेस उम्मीदवार के हक में रोड शो, सिद्धू-चन्नी भी होंगे साथ

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज पंजाब दौरे पर रहेंगी। वह पहले धूरी जाएंगी। जहां उनकी महिलाओं से बातचीत होगी। इस दौरान वह यहां से कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर गोल्डी के हक में प्रचार भी करेंगी। इसके बाद दोपहर बाद वह डेरा बस्सी जाएंगी। जहां कांग्रेस उम्मीदवार के हक में रोड शो होगा। इस दौरान पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू और CM चरणजीत चन्नी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

पंजाब चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा है। राहुल गांधी इससे पहले 2 बार पंजाब आ चुके हैं। पहली बार में वह अमृतसर गए और फिर जालंधर से वर्चुअल रैली की। इसके बाद लुधियाना आकर चरणजीत चन्नी को CM चेहरा घोषित किया।

धूरी ही क्यों…?
प्रियंका गांधी के धूरी आने की बड़ी वजह आम आदमी पार्टी है। AAP ने यहां से भगवंत मान को उतारा है। मान पंजाब में पार्टी का CM चेहरा है। दो दिन पहले ही दिल्ली के CM और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता केजरीवाल यहां मान के हक में प्रचार कर चुकी हैं। वह भी महिलाओं से ही बातचीत करके गई हैं। उससे मान के हक में बने माहौल को बिगाड़ने के लिए अब यहां प्रियंका की एंट्री हो रही है।

धूरी सीट पर मान के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार गोल्डी की स्थिति ज्यादा कमजोर नहीं है, लेकिन स्टार प्रचारक न आने से माहौल नहीं बन पा रहा था। प्रियंका के आने से लोगों में कांग्रेस के प्रति बड़ा संदेश जाएगा और यहां की लड़ाई और मुश्किल होगी।

​​​​​​​प्रियंका गांधी के आने से पहले पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने उनका शेड्यूल जारी किया। इसमें उन्होंने प्रियंका गांधी को यूथ आइकॉन, रोल मॉडल और क्वीन ऑफ हार्ट्स कहा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में प्रियंका का जोरदार स्वागत होगा। सिद्धू को राहुल गांधी ने झटका देते हुए CM चेहरा नहीं बनाया। हालांकि प्रियंका के जरिए वह कांग्रेस हाईकमान की गुडबुक में बने रहना चाहते हैं। इसके जरिए उनका लक्ष्य पंजाब कांग्रेस में दबदबे के साथ राजनीतिक भविष्य के लिए रास्ते खुले रखने की कोशिश है।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...

गुजरात में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5000 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के अंकलेश्वर के अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के गोडाउन से रविवार रात 518 किलो कोकीन जब्त...

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...

MUDA स्कैम- चेयरमैन ने इस्तीफा दिया:लेटर लिखा- किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों के चलते कुर्सी छोड़ी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मैसुरु अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) के चेयरमैन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी मारी गौड़ा ने...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here