पुणे घूमने गई 21 साल की लड़की से गैंगरेप, विरोध करने पर की दोस्त की पिटाई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I महाराष्ट्र के पुणे में 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। कोंडवा पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात को पुणे के बोपदेव घाट इलाके में हुई। लड़की अपने दोस्त के साथ घाट पर गई थी, जहां रात करीब 11 बजे तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया।

हालांकि, घटना की खबर शुक्रवार सुबह 5 बजे पुलिस को दी गई। पुणे के जॉइंट CP रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध राजेखान करीम पठान को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

बाकी 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव ब्रांच की 10 टीमें बनाई गई हैं, जो कोंढवा इलाके में छानबीन कर रही हैं।

आरोपियों ने दोस्त को पीटा, कपड़े से बांध दिया जॉइंट CP रंजन कुमार ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि लड़की अपने दोस्त के साथ घाट के सुनसान इलाके में थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक आरोपी राजेखान उनकी कार के पास आया और बोला कि इस इलाके में कपल्स का आना मना है।

इसके बाद उसने दोनों की तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपियों में से एक ने लड़की को धमकी देते हुए उसे अपनी कार में जबरन बैठा लिया। दूसरी जगह ले जाने के बाद उन्होंने कार रोकी और उसके साथ गैंगरेप किया।

इससे पहले आरोपियों ने उसके दोस्त को कपड़े से बांध दिया था। लड़की अस्पताल में है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आज ही लड़की का बयान दर्ज करेगी।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर पुलिस ने शराब तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान...

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: IMA ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों...

महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव...

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here