पूरी दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा खरीदार;मई में 722 करोड़ रुपए का सोना खरीदा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने मई में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोना खरीदार रहा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, बीते माह भारत ने करीब 722 करोड़ रुपए का सोना खरीदा। सिर्फ स्विटजरलैंड और चीन ने भारत से ज्यादा गोल्ड खरीदा।

बीते 5 वित्त वर्षों में भारत ने अपने गोल्ड रिजर्व में करीब 204 टन सोने की बढ़ोतरी की। मार्च 2019 में देश का गोल्ड रिजर्व 618.2 टन था, जो 31 मार्च 2024 को 33% बढ़कर 822.1 टन हो गया। हालांकि, इस दौरान सोने की कीमतों में करीब 70% की बढ़ोतरी हुई है।

सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से बीते माह ग्लोबल गोल्ड मार्केट में औसत दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम 18 लाख करोड़ रुपए रहा। यह अप्रैल 2024 की तुलना में 13% कम, लेकिन 2023 के औसत 13.6 लाख करोड़ रुपए रोजाना से 32.51% ज्यादा है।

तीसरे महीने बढ़ी सोने की कीमत, पर शुक्रवार को गिरावट
मई में लगातार तीसरे महीने सोने की कीमतें बढ़ीं। पर शुक्रवार को देश में जेवराती सोना (22 कैरेट) 773 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 65,872 रुपए पर आ गया। 24 कैरेट सोना का भाव भी गुरुवार के मुकाबले 844 रुपए घटकर 71,913 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

• ग्लोबल गोल्ड ETF में मई में निवेश में बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही बीते 12 महीने से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

• यूरोप, एशिया की गोल्ड ETF निवेश में बड़ी भूमिका रही, जबकि अमेरिका और अन्य क्षेत्रों में मामूली निकासी की गई।

• आमद और सोने की ऊंची कीमत से प्रेरित होकर मई में कुल एयूएम मासिक आधार पर 2% बढ़कर 234 अरब डॉलर (करीब 19.5 लाख करोड़ रुपए) के स्तर पर पहुंच गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,561 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,913 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 90,535 रुपए पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide In recent years, the popularity of online casinos has skyrocketed, particularly in New Zealand. With the...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.27

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznieChcesz wiedzieć, jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie? Proces wypłaty środków jest prosty,...

¡Emoción al máximo! 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino pa

¡Emoción al máximo!: 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino para vivir la adrenalina al instante.¿Qué es...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало 2025.2329

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало (2025) ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here