राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, अनूपपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार रात सड़क मार्ग से नर्मदा उद्गम पवित्र नगरी अमरकंटक सपत्नी पहुंचे। अमरकंटक दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। मुख्यमंत्री आज शुक्रवार को नर्मदा मंदिर जाकर दर्शन करेंगे साथ ही यहां के विभिन्न आश्रम तथा पर्यटन स्थल भी जा सकते हैं हालांकि इनका यह निजी द्वारा कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री पद से अलग होने के बाद श्री चौहान पहली बार सड़क मार्ग से अमरकंटक पहुंचे हैं। श्री चौहान के साथ पत्नी साधना सिंह भी हैं। कार से नीचे उतरने के बाद श्री चौहान कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर स्थानीय महिलाएं मुख्यमंत्री से लिपटकर रोईं भी, मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री अमरकंटक के हॉलीडे विश्रामगृह चले गए। अमरकंटक आगमन की सूचना मिलने पर नगर व आसपास क्षेत्र के ग्रामीण तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भारी ठंड के बावजूद अमरकंटक पहुंच गए थे और पूर्व मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार करते रहे। रात करीब आठ बजे डिंडोरी मार्ग से श्री चौहान अमरकंटक पहुंचे थे।