पुत्र की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपित पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रत‍िन‍िध‍ि, उज्जैन। शराब के नशे में पुत्र की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपित पिता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चाकू व कपड़े छुपाने के मामले में मृतक की मां को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपितों के बयानों की वीडियोग्राफी करवाई है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे जयसिंहपुरा के बंशी का बाड़ा निवासी 26 वर्षीय संजू सोलंकी को उसके पिता कैलाश सोलंकी ने शराब के नशे में चाकू मार दिया था। इसके बाद स्वजन उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए और घर पर ही उसे बैंडेज लगा दी थी। रात को घर पर ही सुला दिया। मंगलवार सुबह जब अधिक तबीयत खराब हुई तो स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। स्वजन संजू का पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार के लिए चक्रतीर्थ पर तैयारी कर ली थी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव बरामद कर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया था। पूछताछ में पिता कैलाश सोलंकी ने हत्या करना स्वीकार किया था। पुलिस ने कैलाश को हत्या के मामले में और मृतक की मां ताराबाई को साक्ष्य छुपाने का आरोपित बनाया गया है। संजू की हत्या के मामले में उसके भाई राकेश की ओर से एफआइआर दर्ज की है। कोर्ट में बयान न बदलें, इसके लिए वीडियोग्राफी करवाई गई है। इसके अलावा धारा 65 बी का प्रमाण पत्र भी लिया गया है। वहीं धारा 160 का नोटिस जारी कर घटना के बारे में बयान दर्ज किए गए हैं। धारा 170 के तहत नोटिस देकर बंधपत्र भी भरवाया गया है आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे संजू को लेकर जिला अस्पताल गए थे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही शव लेकर स्वजन चले गए थे। इसकी जानकारी अस्पताल में मौजूद ड्यूटी डाक्टर अथवा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने नहीं दी थी। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण कलेक्टर के माध्यम से जिला अस्पताल प्रशासन को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Мелбет на Андроид с официального сайта: Играй на максимум в 2025!

Мелбет на Андроид с официального сайта: полный обзор 2025 Автор статьи: Андрей Пономарев, главный редактор iGaming. Модератор: Светлана Донмез, эксперт по спортивным ставкам и онлайн-гемблингу....

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...

1Win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.13917

1Win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here