देश: असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था नोटबंदी, राहुल गांधी ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना

- Advertisement -
- Advertisement -

राहुल गाँधी ने यह भी कहा कि नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ और पूरे देश को इसे पहचान कर इसके खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए ।

Source: Facebook

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि करीब चार साल पहले की गई नोटबंदी ‘असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण’ था और इसका छिपा हुआ मकसद असंगठित क्षेत्र से नकदी को निकालना था। उल्लेखनीय है कि आठ नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी जिसके तहत 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे।

गांधी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया, ‘‘ नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब, किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार पर आक्रमण था। नोटबंदी हिंदुस्तान की असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था। उन्होंने कहा, ‘‘ नोटबंदी के बाद पूरा हिंदुस्तान बैंक के सामने जाकर खड़ा हुआ। सबने अपना पैसा अपनी आमदनी बैंक में जमा की। सवाल यह है कि क्या काला धन मिटा? नहीं। हिंदुस्तान की गरीब जनता को नोटबंदी से क्या फायदा मिला? कुछ फायदा नहीं हुआ।’’

इसके साथ ही नोटबंदी का दूसरा छिपा हुआ लक्ष्य असंगठित क्षेत्र से नकद निकालकर इसे खत्म करना था। कांग्रेस नेता ने दावा किया, फायदा हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों को मिला। आपका पैसा था, आपकी जेब में से निकाला गया गया और उसका उपयोग सरकार ने इन लोगों का कर्जा माफ करने के लिए किया। उनके मुताबिक, नोटबंदी का नुकसान किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, छोटे एवं मझोले कारोबार वालों को हुआ जो नकदी का इस्तेमाल करते हैं और नकद के बिना जी नहीं सकते।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब, किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार पर आक्रमण था। नोटबंदी हिंदुस्तान की असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था और हमें इस आक्रमण को पहचानना पड़ेगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्वयं कहा कि वह कैशलेस इंडिया चाहते हैं। कैशलेस हिंदुस्तान चाहते हैं। अगर कैशलेस हिंदुस्तान होगा तो असंगठित अर्थव्यवस्था तो खत्म हो जाएगी।’’

- Advertisement -

Latest news

Glücksrad On The Web Zufallsgenerator Und Entscheidungshilfe

Glücksrad Online Glücksrad Zum Drehen Für Zufällige Entscheidungen!ContentUnterstützt Das Dreh-rad Die Verfolgung Historischer Ergebnisse? Frühere Ergebnisse AnzeigenWas Passiert, Wenn Ich Mich Nicht Bei Entscheidungsrad...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Tr Indir Android: Mostbet Türkiye Mobil Uygulamasının Incelemesi

Mostbet Türkiye: En Iyi Oranlar Ve Spor BahisleriContentMostbet Türkiye Ekran GörüntüleriMostbet Güncel Giriş Adresi Nedir? Mostbet Bahis Şirketinin Müşterilere Sağladığı Bonuslar Nelerdir? Popüler Most...

1xbet Chile Online 1xbet Apuestas Deportivas Y Online Casino Con Bono

1xbet Chile Bono De Bienvenida 120% Hasta One Hundred Fifty 000 ClpContentPros Y Contras Sobre 1xbet Chile¿cómo Realizar Un Depósito Sobre 1xbet? 🏆¿qué Garantías...

1xbet Application Download For Android Apk & Ios Free 2024

1xbet Apk Get The Latest Version For AndroidContentCasino Games With 1xbet AppCommon Problems With Typically The 1xbet Apk InstallationUpdate 1xbet App To Typically The...

Официальный Сайт Казино Мостбет

Мостбет официальный Сайт Вход же Личный КабинетContentЖивые Казино Игры MostbetРегистрация На Официальном Сайте Mostbetвозможности Оплаты МостбетИнформация о Промокоде MostbetMostbet ИгрыКак Получить Бонусы После Входа...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here