21 सितंबर से चलेंगी 40 क्लोन ट्रेनें; रेलवे ने किया बड़ा ऐलान

- Advertisement -
- Advertisement -

रेलवे ने कुछ खास रेल मार्गो के लिए 40 और ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसमें से 19 जोड़ी स्पेशल क्लोन ट्रेनें होंगी, जबकि एक जोड़ी जन शताब्दी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन आगामी सोमवार यानी 21 सितंबर से शुरू होगा।

Source: Facebook

लखनऊ और दिल्ली के बीच जनशताब्दी ट्रेन चलेगी। इन सभी ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन और टिकटों की बुकिंग इनका संचालन शुरू होने के 10 दिन पहले ही शुरू होगी। कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर से रेल सेवा बहाल की जा रही है। रेलवे 21 सितंबर से 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें चलाएगी। इनमें से अधिकांश बिहार जाने वाली और वहां से वापस आने वाली हैं।

ट्रेनें चलाने की सर्वाधिक मांग उन्हीं क्षेत्रों से आ रही है जहां से प्रवासी कामगार अपने रोजगार के लिए औद्योगिक शहरों की ओर लौटना चाहते हैं। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली और दक्षिण के राज्य शामिल हैं, जिनके बीच क्लोन ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक इन सभी ट्रेनों में वही किराया वसूला जाएगा जो इनकी मूल ट्रेनों में लिया जाता रहा है।

दक्षिण मध्य रेलवे के तहत दानापुर (बिहार) से सिकंदराबाद के बीच दो ट्रेनें चलेंगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे गोवा और दिल्ली, कर्नाटक-बिहार और कर्नाटक-दिल्ली के बीच 6 ट्रेनें चलाएगा। पश्चिम रेलवे बिहार, गुजरात, दिल्ली, मुंबई, पंजाब के बीच 10 ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे के तहत 10 ट्रेनों को चलाएगा जो दिल्ली और बिहार के बीच चलेंगी। इसमें पश्चिम बंगाल से दिल्ली, पंजाब से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश से दिल्ली के बीच ट्रेनों का संचालन होगा।

प्रस्तावित क्लोन ट्रेनें बिहार के सहरसा, राजगीर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजेंद्र नगर व कटिहार से दिल्ली के लिए चलेंगी जबकि बिहार के पटना से अहमदाबाद, छपरा से सूरत, दरभंगा से अहमदाबाद, दानापुर से सिकंदराबाद व बेंगलुर के लिए चलाई जाएंगी।

पूर्व मध्य रेलवे के तहत बिहार और दिल्ली के बीच 10 ट्रेनें संचालित होंगी। ये ट्रेनें बिहार के सहरसा, राजेंद्र नगर, राजगीर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में चलेंगी और समाप्त भी वहीं होंगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बनारस, बलिया व लखनऊ से दिल्ली के बीच कई ट्रेनें चलेंगी जो बीच के स्टेशनों से होते हुए चलेंगी जबकि अमृतसर से जयनगर, जलपाईगु़डी और बांद्रा के बीच क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Review du jeu Sugar Rush par Pragmatic Play : un délice sucré pour les joueurs français

 Le secteur des jeux de casino en ligne continue de surprendre avec des titres innovants et captivants. Sugar Rush de Pragmatic Play s'impose comme...

Le Meraviglie del Gioco Online Scoprire StarCasino e il Suo Accesso Facile

Le Meraviglie del Gioco Online: Scoprire StarCasino e il Suo Accesso Facile Indice ...

Melbet зеркало 2025: как обойти блокировки и играть без сбоев

Melbet зеркало в 2025: что это и зачем оно нужно Автор: Александр Москвин | Проверяющий: Ксения Голубева Александр и Ксения — признанные эксперты iGaming с более...

Unlocking the Wonders of Starcasino A Gateway to Boundless Fun

Unlocking the Wonders of Starcasino: A Gateway to Boundless Fun Table of Contents ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here